1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना, अब पड़ेगी ठंड, जानें यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम

IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना, अब पड़ेगी ठंड, जानें यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Nov 25, 2023 06:24 am IST,  Updated : Nov 25, 2023 06:30 am IST

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। राजधानी दिल्ली में तापमान अब 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे जा चुका है। इस बीच अब सोमवार के दिन दिल्ली में बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

IMD Weather Forecast Today delhi ncr weather forecast up ka mausam bihar weather news- India TV Hindi
दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना Image Source : PTI

IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में दूसरे दिन ऐसा देखने को मिला, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। शुक्रवार को इस सीजन में अबतक दूसरी बार ठंडी सुबह रही। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण आकाश में अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे। शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। साथ ही सोमवार को दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि सोमवार को बारिश हो सकती है। संभावना है कि इसके बाद दिल्ली के तापमान में और गिरावट होगी। शनिवार सुबह वातावरण में कोहरा और धुंध जमी दिखेगी। वहीं दिन में धूप खिलेगी।

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। 27 नवंबर को राज्य में बारिश और गरज के साथ बौछारें भी देखने को मिल सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दें कि यूपी का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शुक्रवार को बरेली में सबसे कम तापमान 8।4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मेरठ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को राज्य के मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। जानकारी के मुताबिक शनिवार को राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं 28-30 नवंबर को फिर से राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस बीच 27 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश देखने को मिल सकती है। 

मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में ठंड का असर दिखने लगा है। ग्वालियर, चंबल इलाके में तेज ठंड पड़ने लगी है। लगातार दूसरे दिन ग्वालियर, दतियात सहित कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री ग्वालियर में दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही रविवार को राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कुछ स्थानों जैसे, भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम में बारिश हो सकती है। इस कारण राज्य में ठंड बढ़ सकती है। कई स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत