1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ने वाली है ठंड, यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम

IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ने वाली है ठंड, यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Nov 19, 2023 07:24 am IST,  Updated : Nov 19, 2023 07:24 am IST

दिल्ली-एनसीआर में मौसम फिर बदलने वाला है। आगामी कुछ दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और दिल्ली में ठंड बढ़ जाएगी। इस बीच यूपी के मेरठ में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। यूपी में भी ठंड बढ़ने लगी है।

IMD Weather Forecast Today Delhi weather forecast up weather ka mausam bihar ka mausam- India TV Hindi
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ने वाली है ठंड Image Source : PTI

IMD Weather Forecast Today: उत्तर भारत में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई राज्यों में सुबह और रात के दौरान ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं कई स्थानों पर ठंड व सर्दी पूरे दिन महसूस हो रही है। राष्ट्रीय राजधानीo दिल्ली में भी दिन और रात के वक्त ठंड देखने को मिल रही है। वहीं दिन के दौरान धूप भी देखने को मिल रहा है। हालांकि बीते कुछ दिनों में तापमान में गिरावट जरूर दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग की माने तो राजधानी दिल्ली के तापमान में आगामी कुछ दिनों में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है। दिल्ली में 19 नवंबर को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। साथ ही 23 नवंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। 

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के मौसम की अगर बात करें तो यहां लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। रात के वक्त तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दिन के समय राज्य में धूप निकल रहा है। हाल ही में न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो से तीन दिनों में फिर से न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। ऐसे में राज्य में ठंड और बढ़ जाएगी। यूपी मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में यह गिरावट आगामी 2-3 दिनों में देखने को मिल सकती है। तापमान में यह गिरावट एक से दो दिन ही होगी। 18 नवंबर को मेरठ जिले में सबसे कम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

बिहार के मौसम का हाल

बिहार के मौसम की मानें तो यहां कई जिलों के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। सुबह के समय राज्य में ठंडी हवाएं चल रही है। वहीं राज्य के कई जिलों में कोहरा भी दिखने लगा है। इस कारण दूर तक देख पाना मुश्किल हो गया है। बिहार में रात के दौरान और सुबह के दौरान ठंड और कोहरा देखने को मिल रहा है। हालांकि राज्य में 20 नवंबर तक कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं जताई जा रही है। बीते 24 घंटे की बात करें तो सीतमढ़ी जिले में तापमान सबसे गर्म रहा। यहां पूपरी में तापमान सबसे अधिक 36.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। वहीं 29 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पटना में 19 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा। सुबह के समय धुंध रहेगी। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत