1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर की ठंड में आई कमी, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर की ठंड में आई कमी, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Nov 18, 2023 06:49 am IST,  Updated : Nov 18, 2023 07:02 am IST

दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। संभावना जताई जा रही है कि आगामी कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। वहीं आज दिन में हल्का कोहरा देखने को मिलेगा।

IMD Weather Forecast Today delhi ncr weather forecast up ka mausam bihar ka mausam- India TV Hindi
दिल्ली-एनसीआर के ठंड में आई कमी Image Source : PTI

IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ गई है। हालांकि बीते शुक्रवार से तापमान में लगातार हो रही गिरावट में कमी देखने को मिल रही है। जानकारी के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों तक ठंड में हल्की कमी देखने को मिलेगी। साथ ही आगामी 5-6 दिनों में तापमान में अधिक गिरावट नहीं देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 18-22 नवंबर के बीच अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को आकाश साफ रहेगा। हालांकि सुबह में हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

Related Stories

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में छठ महापर्व में मौसम खलल डाल चुका है। मौसम विभाग की माने तो पटना समेत 17 जिलों में मौसम के बदलाव की आशंका जताई गई है। इन जिलों में 19 और 20 नवंबर को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि कहीं भी बारिश को लेकर अलर्ट नहीं जारी किया गया है। लेकिन कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं इस बीच अन्य जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। बिहार में भी ठंड बढ़ने लगी है और सुबह तथा रात के वक्त कोहरा और ठंड दोनों देखने को मिल रही है। 19 और और 20 नवंबर को बिहार के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं बिहार में आज का मौसम सामान्य बना रहेगा। 

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। ना ही कड़ाके की ठंड की शुरुआत हुई है और न ही घने कोहरे की। वहीं ठंड को लेकर राज्य में मौसम विभाग द्वारा कोई चेतावनी भी जारी नहीं की गई है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट या बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। हालांकि रात के वक्त ठंड का एहसास लोगों को जरूर हो रहा है। वहीं बरेली में शुक्रवार की रात का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो 18 नवंबर को पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि इस बीच किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत