1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर के ठंड में आई कमी, यूपी और बिहार समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर के ठंड में आई कमी, यूपी और बिहार समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Nov 17, 2023 06:47 am IST,  Updated : Nov 17, 2023 06:58 am IST

दिल्ली-एनसीआर कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। हालांकि तापमान में गिरावट दर्ज नहीं की गई है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में आगामी कुछ दिनों में तापमान में गिरावट नहीं देखने को मिलेगी। वहीं यूपी और बिहार में भी ठंड ने दस्तक दे दी है।

IMD Weather Forecast Today delhi weather news up ka mausam bihar weather forecast- India TV Hindi
आज का मौसम Image Source : PTI

IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर ठंड की चादर में लिपटा हुआ है। कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के कारण ठंड में हल्की कमी देखने को मिली। बता दें कि सुबह के दौरान ठंड में कमी अगले दो से तीन दिन तक बनी रहने की संभावना है। इसके बाद एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं आगामी 6-7 दिनों में बहुत अधिक तापमान में गिरावट देखने को नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि यह सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं सुबह के वक्त कोहरे में भी फिलहाल कमी देखने को मिल रही है। 18-22 नवंबर के बीच अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13-20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। यहां रात के वक्त और सुबह के दौरान ग्रामीण इलाकों में ठंड देखने को मिल रही है। हालांकि दिन के वक्त तेज धूप भी देखने को मिल रही है। आगामी तीन-चार दिनों में तापमान में कुछ खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। यूपी मौसम विभाग की मानें तो 17 नवंबर को राज्य के पूर्वी और पश्चिमी भाग में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 21-22 नवंबर को पश्चिमी यूपी के साथ-साथ पूर्वी यूपी में भी मौसम शुष्क रहने वाला है। वहीं 17-22 नवंबर तक राज्य में मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 

बिहार का मौसम

बिहार में भी मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं 19-20 नवंबर को बिहार के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सिय के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि छठ पूजा के दौरान बिहार के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। बता दें कि अन्य राज्यों जैसे झारखंड, पश्चिम बंगाल में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत