1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Update: बढ़ती ठंड के बीच भारत में कहां-कहां हो सकती है बारिश? देखें मौसम का लेटेस्ट अपडेट

Weather Update: बढ़ती ठंड के बीच भारत में कहां-कहां हो सकती है बारिश? देखें मौसम का लेटेस्ट अपडेट

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Nov 22, 2025 09:02 am IST,  Updated : Nov 22, 2025 09:20 am IST

Weather Report Today: बढ़ती सर्दी के बीच दिल्ली की हवा बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस बीच, मौसम विभाग ने यहां भारी बारिश की संभावना भी जताई है। इस खबर में पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट।

Weather Update- India TV Hindi
IMD ने देश में बारिश और शीत लहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। Image Source : ANI

IMD Weather Prediction: दिल्ली की हवा ''बहुत खराब'' कैटेगरी में बनी हुई है। घर से बाहर निकलो तो कंपकंपी छूटने लगती है और घर के अंदर बैठकर चैन की सांस लो तो दिल्ली की जहरीली हवा फेफड़ों में चली जाती है। उधर, मध्य प्रदेश में भी शीतलहर ने दस्तक दे दी है। पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में 22 और 23 नवंबर को शीत लहर जारी रही सकती है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग इलाकों के न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।  वहीं, अब अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में अलर्ट है। मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इस आर्टिकल में पढ़ें आपके राज्य में अगले कुछ दिनों मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली के इलाकों में आज कितना है AQI?

दिल्ली में वायु प्रदूषण की बात करें तो वजीरपुर में 427, गाजीपुर में 422, पंजाबी बाग में 369, आनंद विहार में 422, अक्षरधाम में 422, इंडिया गेट इलाके में 370 और आईटीओ में 370 AQI दर्ज किया गया। दिल्ली में एयर पॉल्यूशन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार बहुत खराब कैटेगरी में बनी हुई है।

कितना नीचे जाएगा न्यूनतम तापमान?

वेस्ट और सेंट्रल इंडिया में अगले 3 दिनों में मिनिमम टेंपरेचर में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। उसके बाद भी कोई अहम बदलाव होने की संभावना नहीं है। नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में इस हफ्ते न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस नीचे जा सकता है। वहीं, देश के बाकी इलाकों में मिनिमम टेंपरेचर में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

भारत में कहां-कहां हो सकती है बारिश?

साउथ अंडमान सागर के ऊपर 22 नवंबर को एक लो प्रेशर का एरिया बनने की संभावना है। इसके बाद, 24 नवंबर 2025 के आसपास यह साउथ-ईस्ट बंगाल की खाड़ी के ऊपर अवदाब में बदल सकता है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 23-24 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु में 21 से 24 नवंबर के दौरान, फिर केरल और माहे में 21-23 नवंबर, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 21-22 और 25 नवंबर को मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- 

बिहार में सियासी करवट, नीतीश ने छोड़ा 'गृह' तो क्या अब बढ़ गई 'सम्राट' की शक्ति, जानें क्या बदल गया

कर्नाटक में हो क्या रहा है? सीएम सिद्धारमैया ने कह दी ऐसी बात, शिवकुमार बोले-बधाई हो आपको

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत