Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी-बिहार में गर्मी के तेवर, दिल्ली में 30°C तक पहुंचा टेम्परेचर, MP के 20 जिलों में आंधी-बारिश, ओले भी गिरे; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

यूपी-बिहार में गर्मी के तेवर, दिल्ली में 30°C तक पहुंचा टेम्परेचर, MP के 20 जिलों में आंधी-बारिश, ओले भी गिरे; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2 Published : Feb 25, 2026 08:31 am IST, Updated : Feb 25, 2026 08:31 am IST

फरवरी महीने का आखिरी हफ्ता साफ इशारा दे रहा है कि मौसम अब करवट ले रहा है। एक तरफ उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा, तो दूसरी तरफ कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा।

देश में गर्मी का सितम...- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE PHOTO) देश में गर्मी का सितम (प्रतीकात्मक तस्वीर)

यूपी-बिहार समेत देश के कई राज्यों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश हुई। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के पंचाचूली समेत कई क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। यहां ऊंचाई वाले इलाकों में तीन दिन से बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक तो 27 और 28 फरवरी से फिर मौसम का मिजाज बदलेगा और पहाड़ी जिलों में बारिश होगी। इस बीच चलिए जानते हैं आज 25 फरवरी को कैसा रहेगा देशभर में मौसम का हाल।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

IMD ने आज दिल्ली में अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान लगाया है। दिन के दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम थोड़ा खुला-खुला महसूस होगा। दिल्ली में आज मौसम ज्यादातर साफ रहने वाला है। 

यूपी-बिहार के मौसम का हाल

यूपी में मौसम शांत है और किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। प्रदेश में आज भी मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। कहीं भी बारिश, आंधी या किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं, बिहार में कई जगहों पर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो इस बात का संकेत है कि आने वाले दिनों में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ सकती है।

अन्य राज्यों का हाल-

  • मध्य प्रदेश- राज्य में पिछले 2 दिन में 20 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी-बारिश का दौर रहा। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। IMD के मुताबिक आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन मार्च की शुरुआत में पानी गिरने का अनुमान है।
  • महाराष्ट्र- राज्य में अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा। लेकिन इसके बाद आने वाले 5 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। राज्य में फिलहाल मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन मार्च की शुरुआत तक दिन थोड़ा ज्यादा गर्म महसूस हो सकता है।
  • पंजाब- राज्य के कुछ इलाकों में आज सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। सुबह विजिबिलिटी कम हो सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। हाईवे पर सफर करने वालों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
  • ओडिशा- ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में आज घने कोहरे की चेतावनी है। सुबह ड्राइव करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें क्योंकि विजिबिलिटी काफी कम रहने की संभावना है।

कर्नाटक-केरल समेत इन राज्यों में बारिश

विदर्भ, केरल, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में आज बारिश और तेज हवाओं का असर दिख सकता है। आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, छत्तीसगढ़ में भी 26 फरवरी तक मौसम सक्रिय रह सकता है।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement