1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में मौसम विभाग ने जारी किया आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानिए आज किन राज्यों में होगी वर्षा

दिल्ली में मौसम विभाग ने जारी किया आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानिए आज किन राज्यों में होगी वर्षा

 Published : May 30, 2025 09:19 am IST,  Updated : May 30, 2025 09:57 am IST

मौसम विभाग ने दिल्ली में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया है। आइए जानते हैं कि आज शुक्रवार को देश के किन राज्यों में बारिश होने की संभावना है।

delhi orange alert weather update- India TV Hindi
दिल्ली समेत अन्य राज्यों का मौसम अपडेट। Image Source : INDIA TV

भारत में विभिन्न राज्यों में कुछ स्थानों पर बारिश जबकि कुछ जगहों पर तेज गर्मी देखने को मिल रही है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में जल्द मॉनसून की एंट्री भी हो जाएगी। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। आइए जानते हैं कि मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली समेत अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल।

दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को बारिश और आंधी तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली मे आज 70 किलोमीटर प्रति घंट की रफ्तार से हवा चल सकती है। मॉनसून को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सकसेना ने अधिकारियों को मॉनसून की तैयारी युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही MCD को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में कैसे रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आज और कल दोनों ही दिन गरज के साथ बारिश और बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। बारिश के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट और गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग की ओर से यूपी के कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है। बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा समेत करीब 30 जिलों में बारिश का अनुमान है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की ओर से बिहार के सीमांचल क्षेत्र के अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जिले में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी और बिजली का अलर्ट भी जारी है। मौसम विभाग ने राजधानी पटना में भी बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

  • राजस्थान- उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में बादल गरजने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।
  • हरियाणा- सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, पानीपत, सोनीपत जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना।
  • पंजाब- बठिंडा, गुरदासपुर, होशियारपुर, तरना तारन, मानसा समेत कई जिलों में तेज आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।
  • छत्तीसगढ़- राजधानी रायपुर दुर्ग समेत कई जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है और हल्की बारिश की संभावना है। गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है।
  • मध्य प्रदेश- मौसम विभाग ने कई जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश का अनुमान जता है। भोपाल, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है।
  • अन्य राज्यों का हाल- मौसम विभाग ने इसके अलावा  महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के घाट वाले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें- VIDEO: कारों की टक्कर के बाद जमकर हुई मारपीट, शख्स को कुचलने की कोशिश; पुलिस ने 9 को पकड़ा

दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ‘ऑरेंज अलर्ट’, आंधी और बारिश का अनुमान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत