1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Weather Alert: अन्नदाता पर गिरी आसमानी आफत, फसलों को भारी नुकसान, आज कहां-कहां बारिश और ओलों का अलर्ट?

IMD Weather Alert: अन्नदाता पर गिरी आसमानी आफत, फसलों को भारी नुकसान, आज कहां-कहां बारिश और ओलों का अलर्ट?

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Mar 19, 2023 08:59 am IST,  Updated : Mar 19, 2023 09:01 am IST

बेमौसम हुई आसमानी आफत ने सबसे बड़ी चोट देश के अन्नदाता को दी है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक भारी बारिश हो रही है। कई राज्यों में हुई बारिश और ओलावृष्टि से हजारों हेक्टेयर तैयार खड़ी फसल बर्बाद हो गई है।

heavy rain- India TV Hindi
गुरुग्राम में भारी बारिश Image Source : PTI

नई दिल्ली: बेमौसम हुई बारिश इंसानी जिंदगी पर सबसे ज्यादा भारी पड़ी है। देश के 18 राज्यों में बारिश और ओले की मार गेहूं, चना, सरसों की तैयार फसलों पर पड़ी है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु में कहीं-कहीं ओले गिरे। यूपी के सोनभद्र में भारी बारिश से उफनाएं नाले की चपेट में आने से  5 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में मां-बेटी समेत एक ही परिवार के तीन लोग हैं। नाले के पानी के साथ पहाड़ी से नीचे गिरने के कारण मृतकों के शरीर क्षत-विक्षत हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग जंगलों में लकड़ी बीनने गए थे उसी दौरान भारी बारिश होने की वजह से उफनाए नाले की चपेट में आ गए।

किसानों की हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद

वहीं, बेमौसम हुई आसमानी आफत ने सबसे बड़ी चोट देश के अन्नदाता को दी है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक भारी बारिश हो रही है। कई राज्यों में हुई बारिश और ओलावृष्टि से हजारों हेक्टेयर तैयार खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। खेतों में गेंहू की फसल पककर कटाई के लिए तैयार हो रही थी लेकिन बारिश ने गेंहू की फसल को भी मिट्टी में मिला दिया है जिससे किसान हर हाल में बेबस नजर आ रहा है।

कहां-कहां बारिश और ओलों का अलर्ट?

उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों पर आंधी, बिजली, तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है। साथ ही 20 मार्च को भी वेस्ट यूपी, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान ओलों के साथ बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-

बेमौसम हुई बारिश को देखते हुए मौमस विभाग ने किसानों के लिए भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने किसानों से अभी फसलों की कटाई रोकने को कहा है। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के किसानों के सरसों की फसल अभी नहीं काटने की सलाह दी है। साथ ही महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार के किसानों को गेहूं, सरसों और दालों की फसल अभी ना काटने की सलाह दी गई है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड में सेब, नाशपाती, बेर और आड़ू के बागों को ओलों से बचाने के लिए इंतजाम करने को कहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत