1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Update: दिल्ली में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, 1.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा टेंपरेचर, इन राज्यों में बारिश की संभावना, जानें पूरी डिटेल्स

Weather Update: दिल्ली में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, 1.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा टेंपरेचर, इन राज्यों में बारिश की संभावना, जानें पूरी डिटेल्स

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 16, 2023 11:12 pm IST,  Updated : Jan 17, 2023 06:09 am IST

दिल्ली में भीषण शीत लहर चल रही है और यहां का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। अगले 2 दिनों तक तापमान इसी तरह का रह सकता है। कहा जा रहा है कि तापमान में अब 18 जनवरी से बढ़ोतरी हो सकती है।

Weather Update- India TV Hindi
दिल्ली में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड Image Source : PTI

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण ठंड पड़ रही है। हालात ये हो गए हैं कि लोगों को अपने घरों से निकलने से पहले भी बार-बार सोचना पड़ रहा है। आईएमडी वैज्ञानिक आरके जेनामणि के मुताबिक, दिल्ली में भीषण शीत लहर की स्थिति है और न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। अगले 2 दिनों तक तापमान इसी तरह बना रह सकता है, हालांकि आगे और गिरावट की संभावना नहीं है। इसके बाद 18 जनवरी से तापमान फिर बढ़ सकता है।

दिल्ली में येलो अलर्ट जारी, इन राज्यों में बारिश की संभावना

आरके जेनामणि ने बताया कि दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है और राजस्थान-हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली में अति तीव्र शीतलहर जारी है। 23 और 24 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बारिश की संभावना है। 18 जनवरी से तापमान में बढ़ोतरी होगी। 

कुछ राज्यों में बीते 24 घंटों में बारिश देखने को भी मिली है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में हल्की बारिश हुई है। वहीं असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भी बारिश देखी गई है। 

अगले 5 दिन तक कैसे रहेंगे हालात

मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश में अगले 2-3 दिनों तक 3 से 5 डिग्री तापमान गिर सकता है। वहीं पूर्वी भारत में 2 से 4 डिग्री तापमान गिरने की संभावना है। उत्तर पश्चिम में 4 से 6 डिग्री तापमान गिर सकता है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत