1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंडिया टीवी के शो 'आप की अदालत' में रिस्क लेने पर गौतम अडानी से पूछा सवाल, तो उन्होंने दिया ये जवाब

इंडिया टीवी के शो 'आप की अदालत' में रिस्क लेने पर गौतम अडानी से पूछा सवाल, तो उन्होंने दिया ये जवाब

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jan 07, 2023 10:44 pm IST,  Updated : Jan 08, 2023 07:48 am IST

इंडिया टीवी के लेटेस्ट शो 'आप की अदालत' में दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी ने इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ और चेयरमैन रजत शर्मा के सवालों के बेबाक जवाब दिए। उन्होंने रिस्क लेने के सवाल पर अपने जोरदार जवाब दिया। उन्होंने रिस्क लेने की उनकी क्या 'परिभाषा' है, उसे बताया।

इंडिया टीवी के शो 'आप की अदालत' में गौतम अडानी- India TV Hindi
इंडिया टीवी के शो 'आप की अदालत' में गौतम अडानी Image Source : INDIA TV

इंडिया टीवी के मशहूर टीवी शो 'आप की अदालत' के नए एपिसोड में दुनिया के तीसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन गौतम अडानी से जब रजत शर्मा ने सवाल पूछा कि 'यदि गौतम अडानी का बैलून फूटा तो सारे बैंक बर्बाद हो जाएंगे।' इस पर गौतम अडानी ने कहा कि देश आगे ही बढ़ेगा और ये गुब्बार फटेगा नहीं, बल्कि आगे ही बढ़ता जाएगा।

रिस्क लेने के सवाल पर ये बोले गौतम अडानी

जब गौतम अडानी से रिस्क लेने के मामले में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि  'रिस्क लो तो उसका अंदाजा भी मालूम होना चाहिए। हमने कई जगह रिस्क ली, फेल भी हुए।' अडानी ने कहा कि 'रिस्क लेने के बाद ये मालूम होना चाहिए कि मैं ये नैया पार करूंगा।' उन्होंने कहा कि 'सफलता की चाबी एकदम हाथ में नहीं आएगी। लेकिन इन्टेंशन अच्छा होगा तो मेरा अनुभव है कि विफलता नहीं मिलती।' 

मेरे जीवन में मुझे मिले तीन बड़े ब्रेक, शो में बोले गौतम अडानी

यह पूछे जाने पर कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते नरेंद्र मोदी से उन्हें क्या मदद मिली, गौतम अडानी ने कहा – 'मेरे जीवन में तीन बड़े ब्रेक मिले। पहला ब्रेक मिला 1985 में जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे और नयी आयात-निर्यात नीति आई,  हमारी कंपनी एक ग्लोबल ट्रेडिंग हाउस बनी। दूसरा ब्रेक 1991 में मिला, जब पी. वी. नरसिम्हा राव और डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार के समय हम पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप कर सके। इससे देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर को नयी दिशा मिली। मोदी जब 12 साल मुख्यमंत्री थे, उस समय एक अच्छा अनुभव रहा, लेकिन मैं ये बताना चाहता हूं कि मोदीजी से आप कोई व्यक्तिगत सहायता नहीं ले सकते। आप उनसे नीति विषयक बात कर सकते हैं, आप देश के हित में चर्चा कर सकते हैं, जो नीति बनती है, वह सबके लिये होती है, वो अकेले अडानी ग्रुप के लिये नहीं बनती।'

'20 साल में काफी तरक्की करेगा देश '

रजतजी ने जब उनसे सवाल पूछा कि एक साल में नौ लाख करोड़ रुपए बढ़ गए। ये कौनसा फॉर्मूला है। इसके जवाब में कहा कि 'मैं आंकड़ों में नहीं पड़ता। मैं चाहता हूं देश आगे बढ़े। मुझे विश्वास है आने वाले 20 साल में देश की जो प्रगति होगी, उसे कोई नहीं रोक सकता।' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत