1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एक-एक बूंद को तरसेगा पाकिस्तान, सिंधु संधि के बाद अब भारत ने चिनाब नदी पर बने बगलिहार बांध से जल प्रवाह को रोका

एक-एक बूंद को तरसेगा पाकिस्तान, सिंधु संधि के बाद अब भारत ने चिनाब नदी पर बने बगलिहार बांध से जल प्रवाह को रोका

 Published : May 04, 2025 04:37 pm IST,  Updated : May 04, 2025 04:57 pm IST

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत दुश्मन देश पाकिस्तान को अलग-थलग करने में लगा हुआ है। भारत ने पाकिस्तान पर ऐसी कार्रवाई की है वह अब पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा।

चिनाब नदी पर बना बगलिहार बांध- India TV Hindi
चिनाब नदी पर बना बगलिहार बांध Image Source : ANI

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत दुश्मन देश पाकिस्तान के खिलाफ एक-एक कर कार्रवाई कर रहा है। भारत दुश्मन देश को पूरी तरह से अलग-थलग करने में लगा हुआ है। भारत ने पाकिस्तान से सिंधु जल संधि को खत्म करने के बाद चिनाब नदी पर बगलिहार बांध (Baglihar Dam) से पानी के प्रवाह को रोक दिया है। भारत अब झेलम नदी पर किशनगंगा बांध पर भी इसी तरह की कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। ये जानकारी समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक सूत्र के हवाले से दी है।

लंबे समय से विवाद का विषय रहा ये बांध

मालूम हो कि बगलिहार बांध भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से विवाद का विषय रहा है। पाकिस्तान ने अतीत में विश्व बैंक से मध्यस्थता की मांग की थी। किशनगंगा बांध को कानूनी और कूटनीतिक जांच का सामना करना पड़ा है। 

दशकों पुरानी सिंधु जल संधि को भारत ने किया समाप्त

भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में दशकों पुरानी सिंधु जल संधि को खत्म कर दिया है। विश्व बैंक द्वारा ये सिंधु जल संधि की गई थी। साल 1960 से भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के उपयोग को नियंत्रित करती है।

1960 में हुई थी सिंधु जल संधि

इस संधि पर 1960 में तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और तत्कालीन पाकिस्तानी राष्ट्रपति अयूब खान ने दोनों देशों के बीच हस्ताक्षर किए थे। इसे अक्सर दो शत्रुतापूर्ण पड़ोसियों के बीच शांतिपूर्ण सहयोग के एक दुर्लभ उदाहरण के रूप में सराहा जाता है। 

सिंधु संधि ने देखे तीन युद्ध

इस संधि ने भारत और पाकिस्तान के बीच तीन युद्धों - 1965, 1971 और 1999 भी देखे हैं। अब इसे अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया गया है। यह संधि भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी प्रणाली के विस्तार को नियंत्रित करती है।  (पीटीआई के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत