भारत ने अपनी जवाबी कार्रवाई में लाहौर में स्थित पाकिस्तान के AWACS (Airborne Warning and Control System) को तबाह कर दिया है। AWACS सिस्टम तबाह होने से अब पाकिस्तानी वायुसेना को नौसेना और पाकिस्तान आर्मी के साथ समन्वय बनाने में परेशानी होगी। भारत की इस कार्रवाई के बाद अब पाकिस्तान एयरफोर्स की क्षमता आधी से भी कम बचेगी। इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में उनके कुल 3 लड़ाकू विमानों को मार गिराया। भारत ने पाकिस्तान के जिन लड़ाकू विमानों को मार गिराया, उनमें दो जेएफ-17 और एक एफ-16 शामिल हैं।
AWACS एक एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम है, जो कि एक खास प्रकार का विमान है जिसे लंबी दूरी पर निगरानी करने और दुश्मन की गतिविधि का पता लगाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह पूरा सिस्टम एक विमान में स्थापित किया जाता है और रडार व अन्य सेंसरों के साथ लैस होता है। विशेषज्ञों के अनुसार AWACS विमान पर लगा रडार सिस्टम भारतीय हवाई क्षेत्र को स्कैन कर सकता है।
उदाहरण-
वहीं, आपको बता दें कि AWACS विमान आकार में बड़े और लड़ाकू विमानों की तुलना में कम फुर्तीले होते हैं। इनकी रफ्तार की कम होती है। यही वजह है कि इन्हें हवा में लंबी दूरी तक मार करने वाले मिसाइलों से खत्म किया जा सकता है। भारत का S-400 सिस्टम इस रोल को निभाने के लिए तैयार था।
सैन्य विशेषज्ञों ने पहले ही बताया था कि अगर लड़ाई हुई तो भारतीय बलों को पाकिस्तानी एयर फोर्स की हमला करने की क्षमता को खत्म करना होगा। इसके लिए पाकिस्तानी AWACS को तबाह करना होगा। इससे पाकिस्तान के लड़ाकू विमान दूर तक मार करने की क्षमता खो देंगे। जंग की स्थिति में यह काम पहले कुछ घंटों के भीतर करना होगा। वहीं, भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आज पाकिस्तान के AWACS सिस्टम को तबाह कर दिया है।
यह भी पढ़ें-
संपादक की पसंद