1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत ने इन देशों में की राजदूतों की नई नियुक्तियां, जल्द संभालेंगे कार्यभार

भारत ने इन देशों में की राजदूतों की नई नियुक्तियां, जल्द संभालेंगे कार्यभार

 Published : May 11, 2023 10:08 pm IST,  Updated : May 11, 2023 10:08 pm IST

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, विनोद के.जैकब वर्ष 2000 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं और अभी कोलंबो में भारतीय उप उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत हैं।

भारत ने इन देशों में की राजदूतों की नई नियुक्तियां, जल्द संभालेंगे कार्यभार- India TV Hindi
भारत ने इन देशों में की राजदूतों की नई नियुक्तियां, जल्द संभालेंगे कार्यभार Image Source : FILE

New Delhi: भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी विनोद के.जैकब को बहरीन में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, विनोद के.जैकब वर्ष 2000 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं और अभी कोलंबो में भारतीय उप उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत हैं। इसमें कहा गया है कि विनोद के.जैकब को बहरीन में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। 

बयान के अनुसार वे जल्द ही कार्यभार संभाल सकते हैं। मंत्रालय के अनुसार, ए विमल को नार्वे में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विमल वर्ष 2000 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी है और वर्तमान में बीजिंग में भारतीय दूतावास में उप प्रमुख के रूप में सेवारत हैं। विदेश मंत्रालय ने भरत कुमार कुथाटी को बोत्सवाना में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया। कुथाटी वर्ष 2006 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत