1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान में स्ट्राइक के बाद PM मोदी ने की सेना की तारीफ, जानें कैबिनेट की बैठक में क्या हुआ, राष्ट्रपति से भी मिले

पाकिस्तान में स्ट्राइक के बाद PM मोदी ने की सेना की तारीफ, जानें कैबिनेट की बैठक में क्या हुआ, राष्ट्रपति से भी मिले

 Reported By: Devendra Parashar Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 07, 2025 01:08 pm IST,  Updated : May 07, 2025 02:16 pm IST

पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर मिसाइल स्ट्राइक के बाद PM मोदी ने भारतीय सेना की तारीफ की है। आइए जानते हैं कि कैबिनेट की बैठक में क्या कुछ हुआ है।

पीएम मोदी ने की सेना की सराहना।- India TV Hindi
पीएम मोदी ने की सेना की सराहना। Image Source : INDIA TV

भारत की सेना ने पहलगाम में बर्बर आतंकी का बदला ले लिया है। भारतीय सैन्य बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर के भीतर मौजूद आतंकी कैंप पर मिसाइल स्ट्राइक करके 100 से ज्यादा आतंकियों का खात्मा कर दिया है। भारत की कार्रवाई में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया है। खुद प्रधानमंत्री मोदी भी भारतीय सशस्त्र बलों के इस ऑपरेशन पर नजर बना के रखे हुए थे। बुधवार को पीएम मोदी ने कैबिनेट के साथ बैठक भी की है। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने बैठक में क्या कहा है।

पीएम मोदी ने की सेना की सराहना

सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने कैबिनेट की बैठक के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन की जानकारी कैबिनेट के साथियों को दी। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति विश्वास जताते हुए कहा की पूरा देश उनके साथ है। भारतीय सेना ने तैयारी के अनुसार बिना किसी गलती के कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना की खूब सराहना की है।

राष्ट्रपति को जानकारी देंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी है। वह राष्ट्रपति मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे। दोनों नेताओं के मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू भी रहेंगे।

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत