Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज देशभर में बजेंगे मॉक ड्रिल के सायरन, लेकिन इस तरह की फेक एडवाइजरी से रहें सावधान

आज देशभर में बजेंगे मॉक ड्रिल के सायरन, लेकिन इस तरह की फेक एडवाइजरी से रहें सावधान

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2 Published : May 06, 2025 08:46 pm IST, Updated : May 06, 2025 11:57 pm IST

एक तरफ भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर फर्जी मैसेज और एडवाइजरी की बाढ़ आ गई है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक एडवाइजरी बड़ी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दावा किया गया है कि कुछ दिनों के लिए घर में पर्याप्त भोजन और पानी का भंडारण करके रखें।

fake advisory- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सोशल मीडिया पर फेक एडवाइजरी जारी।

भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच बुधवार को देशभर जंग का सायरन बजेगा। 54 साल बाद जंग के हालात बने हैं लिहाजा देश के 259 जिलों में सेफ्टी मॉक ड्रिल चल रही है। युद्ध के दौरान बचाव के तरीकों की 7 मई को मॉक ड्रिल होगी। देश में 54 साल बाद ऐसी मॉक ड्रिल होने वाली है। इससे पहले 1971 की जंग में ऐसी एक्सरसाइज हुई थी। तब देश के लोगों को बताया गया था कि जंग के दौरान खुद का बचाव कैसे करना है।

भ्रामक खबरें ना फैलाएं

वहीं, आपको बता दें कि अगर भारत-पाकिस्तान में युद्ध के हालात बनते हैं तो केवल सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। सोशल मीडिया या अन्य अपुष्ट स्रोतों से आने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें फैलाएं।  अगर आपको कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत स्थानीय पुलिस या प्रशासन को सूचित करें।

सोशल मीडिया पर फेक एडवाइजरी वायरल

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक एडवाइजरी बड़ी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दावा किया गया है कि कुछ दिनों के लिए घर में पर्याप्त भोजन और पानी का भंडारण करके रखें। साथ ही 50 हजार तक कैश भी अपने पास रखें, तो आपको बता दें कि ये फर्जी पोस्ट है और आपको ऐसी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

fake advisory
Image Source : INDIA TVयह फेक एडवाइजरी है।

सबसे पहले तो आप शांत रहें और इन अफवाहों से बचें। नागरिकों को इससे घबराने की जरूरत नहीं है। घबराहट में गलत निर्णय लेने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही रेडियो, टीवी या आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टलों के माध्यम से नवीनतम और सत्यापित जानकारी प्राप्त करते रहें।

यह भी पढ़ें-

भारत में जंग की 'मॉक ड्रिल' से टेंशन में पाकिस्तान! ISI हेडक्वार्टर पहुंचे शहबाज, तीनों सेना अध्यक्ष भी रहे मौजूद

Explainer: युद्ध के दौरान ब्लैकआउट का क्या है मतलब? दुश्मन से कैसे बच सकते हैं, जानना है जरूरी

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement