1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंडिया टीवी ने साल 2023 में की धमाकेदार शुरुआत, दूर-दूर तक टक्कर में कोई दूसरा चैनल नहीं, सामने आया आंकड़ा

इंडिया टीवी ने साल 2023 में की धमाकेदार शुरुआत, दूर-दूर तक टक्कर में कोई दूसरा चैनल नहीं, सामने आया आंकड़ा

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 09, 2023 07:47 pm IST,  Updated : Jan 09, 2023 07:50 pm IST

साल 2023 में इंडिया टीवी नई ऊंचाईयों पर पहुंच गया है। व्यूअरशिप के मामले में इंडिया टीवी दूसरे नंबर के न्यूज चैनल 'आज तक' से 97 फीसदी आगे है। 31 दिसंबर को प्रसारित शो ने इंडिया टीवी को निकटतम प्रतिस्पर्धी चैनल (आजतक) की तुलना में 97 प्रतिशत अधिक दर्शकों की संख्या हासिल करने में मदद की है।

Rajat Sharma - India TV Hindi
इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ और चेयरमैन रजत शर्मा Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: साल 2023 में देश के विश्वसनीय न्यूज चैनल 'इंडिया टीवी' ने धमाकेदार शुरुआत की है। इंडिया टीवी नए साल की शुरुआत में व्यूअरशिप के मामले में दूसरे नंबर के न्यूज चैनल 'आज तक' से 97 फीसदी आगे है। 'लीजेंड्स ऑफ आप की अदालत' के विशेष एपिसोड ने इंडिया टीवी को ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया है। ये वही शो है, जिसमें इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ और चेयरमैन रजत शर्मा ने कुछ ऐसी कहानियां साझा कीं, जिसके बारे में केवल वही जानते थे। इस शो ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

31 दिसंबर को प्रसारित इस शो ने इंडिया टीवी को निकटतम प्रतिस्पर्धी चैनल (आजतक) की तुलना में 97 प्रतिशत अधिक दर्शकों की संख्या हासिल करने में मदद की। 31 दिसंबर, 2022 के एयरटेल एक्सट्रीम व्यूअरशिप डेटा के अनुसार, टाइम बैंड (22:00-23:00) और टॉप 12 एसडी हिंदी समाचार चैनलों में इंडिया टीवी 28.8 प्रतिशत के साथ चार्ट में सबसे ऊपर है। वहीं दूसरे नंबर पर आजतक का प्रतिशत सिर्फ 14.7 फीसदी है।

 

इंडिया टीवी के इस शो के दौरान, रजत शर्मा ने बताया कि 'आप की अदालत' के गेस्ट जब शो में आते थे तो किस तरह के हालात होते थे। उन्होंने बताया कि जब वह 'आप की अदालत' के लिए गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने गए थे, तब क्या हुआ था। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने उनसे क्यों कहा कि वह उनसे 'नफरत' करते हैं?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत