1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. India TV Poll: क्या देश का सबसे लंबा समुद्री पुल 'अटल सेतु' महाराष्ट्र के विकास के लिए गेमचेंजर साबित होगा?

India TV Poll: क्या देश का सबसे लंबा समुद्री पुल 'अटल सेतु' महाराष्ट्र के विकास के लिए गेमचेंजर साबित होगा?

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 15, 2024 01:35 pm IST,  Updated : Jan 15, 2024 01:54 pm IST

इंडिया टीवी ने इस सवाल पर पोल किया था कि क्या देश का सबसे लंबा समुद्री पुल 'अटल सेतु' महाराष्ट्र के विकास के लिए गेमचेंजर साबित होगा? इसका जवाब देने के लिए कुल 11,414 सामने आए और उन्होंने वोट किया।

Atal Setu- India TV Hindi
अटल सेतु का शानदार नजारा Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने हालही में मुंबई को एक बड़ी सौगात दी थी। पीएम ने 21.8 किलोमीटर लंबे अटल सेतु का उद्घाटन करके मुंबई और नवी मुंबई की दूरी को कम कर दिया था। इससे दोनों शहरों के बीच सफर का समय भी कम हो जाएगा और लोगों को लंबे जाम से भी छुटकारा मिल जाएगा। इस पुल का करीब 16 किमी का हिस्सा समंदर पर बना है। वहीं जमीन पर लगभग 5.5 किमी हिस्सा है।

ऐसे में इंडिया टीवी ने इस मुद्दे पर पोल किया था और जनता से पूछा था कि क्या देश का सबसे लंबा समुद्री पुल 'अटल सेतु' महाराष्ट्र के विकास के लिए गेमचेंजर साबित होगा? इसके जवाब में 93 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया। वहीं 5 फीसदी लोगों ने नहीं में जवाब दिया। 2 फीसदी लोगों ने कह नहीं सकते में जवाब दिया। इस सवाल के जवाब में कुल 11,414 लोगों ने वोट किया।

India Tv Poll
Image Source : INDIA TV GFX इंडिया टीवी ने किया पोल

सेतु पर यात्रा के लिए देना होगा 250 रुपए टोल

अटल सेतु पर यात्रा करने वालों को सिर्फ 250 रुपए का टोल देना पड़ेगा। देश की आर्थिक राजधानी में बना यह पुल देश का सबसे लंबा पुल है। अधिकारियों ने कहा है कि पुल से हर रोज करीब 70 हजार यात्री सफर करेंगे जिनके समय और ईंधन खर्च में बहुत अधिक कमी आएगी। 

इस पुल के निर्माण के लिए साल 2006 में टेंडर खोले गए थे, वहीं साल 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने इसका शिलान्यास किया था। इसके बाद इसका निर्माण अप्रैल 2018 में शुरू हो सका था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत