1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. India Tv Poll: क्या अरविंद केजरीवाल द्वारा ED की बार-बार अवहेलना करने से उनकी मुश्किलें और बढ़ेंगी? जानें क्या मिला जवाब

India Tv Poll: क्या अरविंद केजरीवाल द्वारा ED की बार-बार अवहेलना करने से उनकी मुश्किलें और बढ़ेंगी? जानें क्या मिला जवाब

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jan 05, 2024 01:03 pm IST,  Updated : Jan 05, 2024 01:04 pm IST

अरविंद केजरीवाल बार-बार प्रवर्तन निदेशालय के समन को नजरअंदाज कर रहे हैं। इस बीच इंडिया टीवी ने इस मुद्दे पर जनता की राय जानने के लिए ओपिनियन पोल का आयोजन किया। इस पोल का रिजल्ट बेहद चौंकाने वाला है।

India Tv Poll Will Arvind Kejriwal's repeated skipping of ED summons increase his troubles- India TV Hindi
क्या बढ़ने वाली हैं केजरीवाल की मुश्किलें Image Source : PTI

दिल्ली आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने अरविंद केजरीवाल को बीते दिनों समन जारी किया था। दरअसल ईडी ने केजरीवाल से पूछताछ करने के लिए समन जारी किया था। हालांकि केजरीवाल पूछताछ के लिए ईडी के दफ्तर नहीं पहुंचे। इस बीच ऐसी आशंकाएं जताई जाने लगी कि अरविंद केजरीवाल को ईडी गिरफ्तार कर सकती है। हालांकि ईडी की तरफ से ऐसी कार्रवाई नहीं की गई है। इस बीच ईडी के समन को बार-बार टालने को लेकर हमने जनता से सवाल किया। इसके लिए हमने अरविंद केजरीवाल को लेकर जो सवाल किया उसपर जनता ने जो प्रतिक्रिया दी है वो चौंकाने वाला है।

पोल का मिला चौंकाने वाला जवाब

इंडिया टीवी ने अपने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर एक पोल का आयोजन किया। पोल में हमने सवाल किया, 'क्या अरविंद केजरीवाल द्वारा ED की बार-बार अवहेलना करने से उनकी मुश्किलें और बढ़ेंगी?' इसके लिए लोगों को तीन विकल्प दिए गए थे। इस पोल में कुल 11,521 लोगों ने भाग लिया। इसमें से 89 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया। जबकि 8 फीसदी ने नहीं और 3 फीसदी लोगों ने कुछ नहीं सकते जवाब दिया। पोल के रिजल्ट के मुताबिक जनता ये मानती है कि अगर अरविंद केजरीवाल बार-बार ईडी की अवहेलना करते हैं तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

India Tv Poll Will Arvind Kejriwal's repeated skipping of ED summons increase his troubles
Image Source : INDIA TVइंडिया टीवी पोल का रिजल्ट

क्या बढ़ेंगी केजरीवाल की मुश्किलें?

बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं ने यह दावा किया था कि अरविंद केजरीवाल के ईडी गुरुवार को गिरफ्तार कर सकती है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया पर इस बाबत एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, ये खबरें आ रही हैं कि ईडी सुबह अरविंद केजरीवाल के घर पर छापा मार सकती है, उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। इस पोस्ट के 2 मिनट बाद ही मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी सोशल मीडिया पर केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका जता दी। सौरभ भारद्वाज ने लिखा है, ''सुनने में आ रहा है कल सुबह मुख्यमंत्री केजरीवाल जी के घर ED पहुँच कर उन्हें गिरफ़्तार करने वाली है।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत