1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: भारतीय और पाक सेना के बीच कल होगी फ्लैग मीटिंग, जानें क्यों हो रही अचानक ये बैठक

VIDEO: भारतीय और पाक सेना के बीच कल होगी फ्लैग मीटिंग, जानें क्यों हो रही अचानक ये बैठक

 Reported By: Manish Prasad Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Apr 09, 2025 01:19 pm IST,  Updated : Apr 09, 2025 01:38 pm IST

एलओसी के पास भारतीय सेना और पाकिस्तानी सेना दोनों 10 अप्रैल को एक फ्लैग मीटिंग करने वाले हैं। इस मीटिंग में भारतीय सेना पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश का मुद्दा उठा सकती है।

भारतीय और पाक सेना के...- India TV Hindi
भारतीय और पाक सेना के बीच फ्लैग मीटिंग Image Source : FILE PHOTO

इंडियन आर्मी और पाकिस्तान आर्मी के बीच कल यानी 10 अप्रैल 2025 को एक फ्लैग मीटिंग होने जा रही है। यह फ्लैग मीटिंग एलओसी के नजदीक जम्मू के पूंछ सेक्टर के चकंदा बाग में होगी। इस मीटिंग को लेकर दोनों पक्षों की ओर से सीमा से जुड़ी बातें होंगी। बता दें कि पाकिस्तान आर्मी ने कई बार इंडियन आर्मी से रिक्वेस्ट की उसके बाद सेना ने यह मीटिंग रखी है।

किस मुद्दे पर होगी चर्चा?

हाल ही में पाकिस्तानी सेना ने घुसपैठ की कोशिश की और नियंत्रण रेखा के अंदर एक कैमरा और आईईडी लगाने की भी कोशिश की, ताकि वे भारतीय सेना को निशाना बना सकें, लेकिन भारतीय सेना ने उस घुसपैठ को नाकाम कर दिया, जिसके कारण फरवरी से अप्रैल तक इन कोशिशों के दौरान पाकिस्तानी सेना के लगभग 15 जवान मारे गए, जिनमें अधिकारी भी शामिल हैं, हाल ही में ऐसी ही घटना 1 अप्रैल को घटी थी, जिसका सबूत भी भारतीय सेना के पास है।

आर्मी के पास है घुसपैठ के सबूत

भारतीय सेना के पास सबूत के तौर पर घुसपैठ के वीडियो और फोटो हैं, जिसमें दिख रहा है कि आतंकवादियों के साथ पाकिस्तानी सेना सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रही थी। वे सीमा पर आईईडी और कैमरा लगाना चाहते थे, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके और एंटी इंफिल्टेशन ग्रिड ब्लास्ट के कारण मारे गए। इसलिए इस वजह से पाकिस्तान ने फरवरी महीने में फ्लैग मीटिंग के लिए अनुरोध किया और अब फिर से फ्लैग मीटिंग की बात हुई है।

जानकारी दे दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीज फायर लागू है, लेकिन जम्मू एलओसी के सामने पाकिस्तान के 27 लॉन्च पैड अभी भी एक्टिव हैं और अक्सर देखा गया है उधर से घुसपैठ की कोशिश की जाती है। 

पाक सेना कर रही चालाकी

बता दें कि हाल ही में पाकिस्तानी सेना ने अपनी ताकत और सुरक्षा बढ़ा दी है, उन्होंने सीमा से सटे गांवों में अपने शिविर बनाए हैं क्योंकि उन्हें पता है कि भारतीय सेना कभी भी नागरिक क्षेत्रों पर हमला नहीं करती है।

ये भी पढ़ें:

30 अप्रैल की रात 9 बजे घर, फैक्ट्री, दफ्तर में ब्लैक आउट; जानें- वक्फ कानून के विरोध में मुस्लिम बोर्ड और क्या करने वाला है
चिंगारी, धुआं और दहशत: कर्नाटक के गांव में शॉर्ट सर्किट से 100 घर क्षतिग्रस्त, धमाकों का LIVE वीडियो आया सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत