1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारतीय सेना ने जैसलमेर में अब्दाली मिसाइल को किया ढेर, हमारे डिफेंस सिस्टम के आगे हुआ फेल

भारतीय सेना ने जैसलमेर में अब्दाली मिसाइल को किया ढेर, हमारे डिफेंस सिस्टम के आगे हुआ फेल

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : May 10, 2025 09:05 am IST,  Updated : May 10, 2025 09:32 am IST

भारतीय सेना ने जैसलमेर में अब्दाली मिसाइल को किया ढेर कर दिया। बता दें कि पाकिस्तान द्वारा 9 और 10 मई की रात को पाकिस्तान की सेना ने कई मिसाइल हमले किए। हालांकि इन मिसाइलों को भारतीय डिफेंस सिस्टम में बर्बाद कर दिया है।

Indian Army shot down Abdali missile in Jaisalmer- India TV Hindi
भारतीय सेना ने जैसलमेर में अब्दाली मिसाइल को किया ढेर Image Source : SOCIAL

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच 9 और 10 मई की रात पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल से भारत पर हमले किए। हालांकि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के इन हमलों को नाकाम कर दिया है। ऐसे में पाकिस्तान की एक और मिसाइल का नाम सामने आ रहा है जिसे भारतीय सेना ने हवा में ही मार गिराया है। दरअसल अब्दाली मिसाइल को जैसलमेर में भारतीय सेना ने मार गिराया है। बता दें कि इस मिसाइल की रेंज करीब 180-200 किमी है। पाकिस्तान द्वारा किया गया यह मिसाइल हमला दिखाता है कि पाकिस्तान अपनी ताकत को दिखाना चाह रहा है।

भारत को उकसाना चाह रहा पाकिस्तान

बता दें कि इस मिसाइल हमले के साथ ही पाकिस्तान भारत को उकसाना चाह रहा है। बता दें कि अब्दाली एक बैलेस्टिक मिसाइल है। पाकिस्तान को ये लगता है कि उसके उकसावे में आकर भारत बैलेस्टिक मिसाइल से हमले करेगा। हालांकि पाकिस्तान यह भूल जाता है कि हमारे पास उससे भी अधिक काम के और उन्नत किस्म के हथियार हैं। भारत संयम से काम लेना जानता है। बता दें कि अब्दाली मिसाइल एक विपन सिस्टम यानी हथियार प्रणाली है। यह सतह से सतह मार करने वाली मिसाइल है। पाकिस्तान ने इस टेस्ट को एक्सरसाइज इंडस नाम दिया है।

180-200 किमी है अब्दाली की रेंज

बता दें कि इस मिसाइल की रेंज 180-200 किमी है। अब्दाली मिसाइल को ही हत्फ 2 के नाम से भी जाना जाता है। इस मिसाइल को पाकिस्तान के अंतरिक्ष अनुसंधान आयोग ने बनाया है। यह एक शॉर्ट रेंज की मिसाइल है। अब्दाली बैलेस्टिक मिसाइल हत्फ 1 का एडवांस वर्जन है। पाकिस्तान इस मिसाइल को लेकर दावा करता है कि अब्दाली मिसाइल अत्याधुनिक नेविगेशन सिस्टम से लैस है। इसलिए यह सटीक निशाना लगाने में सक्षम है। हालांकि यह न्यूक्लियर वॉरहेड ले जाने में सक्षण नहीं है। हालांकि यह मिसाइल पारंपरिक विस्फोटकों के साथ सैन्य ठिकानों, रसद ठिकानों या किसी स्थान को निशाना बना सकती है। लेकिन इसे भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम में हवा में ही मार गिराया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत