1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दूर होगा LPG संकट! होर्मुज के 'डेथ जोन' से निकला 'Pine Gas' और 'जग वसंत' टैंकर, सामने आई पहली तस्वीर

दूर होगा LPG संकट! होर्मुज के 'डेथ जोन' से निकला 'Pine Gas' और 'जग वसंत' टैंकर, सामने आई पहली तस्वीर

 Published : Mar 24, 2026 05:42 pm IST,  Updated : Mar 24, 2026 05:42 pm IST

देश में एलपीजी संकट के बीच राहत की खबर है कि भारतीय झंडे वाले दो जहाज होर्मुज स्ट्रेट के डेथ जोन से बाहर निकल चुके हैं और अब भारतीय नौसेना की निगरानी में वे तटों की ओर बढ़ रहे हैं।

Hormuz strait, India LPG tanker- India TV Hindi
होर्मुज के डेथ जोन से निकले दो टैंकर Image Source : ANI AND PTI

Indian LPG carrier Pine Gas and Jag Vasant: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद से देश में गैस, पेट्रोलियम पदार्थ और उर्वरकों का संकट मंडराने लगा है। खासतौर से एलपीजी को लेकर काफी मारमारी हो रही है। हालांकि सरकार की ओर लगातार आश्वासन दिया जा रहा है कि सप्लाई व्यवस्था चालू रहेगी। कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन की ओर से खास पहल की जा रही है। इस बीच अच्छी खबर ये है कि भारतीय झंडे वाला  Pine Gas और 'जग वसंत' एलपीजी टैंकर होर्मुज स्ट्रेट के डेथ जोन से निकल चुका है और जल्द ही ये भारत पहुंच जाएगा। होर्मुज स्ट्रेट क्रॉस करने के बाद इस टैंकर की पहली तस्वीर भी सामने आई है।

 Pine Gas शिप पर 27 भारतीय नाविक

 Pine Gas एलपीजी टैंकर पर कुल 27 भारतीय नाविक सवार हैं। यह टैंकर 27 से 28 मार्च के बीच भारतीय तट पर पहुंच सकता है। सूत्रों के मुताबिक इस टैंकर ईरानी तट के करीब लारक और केशम द्वीप के बीच के रास्ते का इस्तेमाल करते हुए होर्मुज स्ट्रेट को क्रॉस किया। सूत्रों के मुताबिक होर्मुज क्रॉस करने के बाद ओमान की खाड़ी में दाखिल होते ही वहां मौजूद भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने इस टैंकर को अपनी निगरानी में ले लिया। अब यह टैंकर भारतीय तटों की ओर बढ़ रहा है।

पाइन गैस के साथ जग वसंत ने भी होर्मुज क्रॉस किया

 Pine Gas के साथ ही एक और जहाज 'जग वसंत' भी होर्मुज स्ट्रेट को क्रॉस कर चुका है। इन दोनों एलपीजी टैंकर्स से करीब 92,612 मीट्रिक टन एलपीजी की खेप भारत पहुंच रही है। इस जहाज के विजुल्स भी सामने आए हैं जिसमें इस टैंकर सो युद्धग्रस्त क्षेत्र से सफलतापूर्व निकलते देखा जा सकता है।

28 फरवरी के बाद होर्मुज से सीमित आवाजाही

28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद से होर्मुज स्ट्रेट लगभग बंद है। ईरान ने चेतावनी दी थी कि इससे गुजरने वाले जहाजों को उसकी इजाजत लेनी होगी। वहीं इस दौरान इस इलाके में कई जहाजों पर हमले हुए और काफी नुकसान भी उठाना पड़ा। बता दें कि भारत अपनी एलपीजी की जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से आयात करता है।  Pine Gas एलपीजी टैंकर के सुरक्षित निकलने से काफी राहत मिली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत