1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारतीय नौसेना का हेलीकॉप्टर मुंबई तट के करीब खाई में गिरा, रेस्क्यू किए गए चालक दल के सदस्य

भारतीय नौसेना का हेलीकॉप्टर मुंबई तट के करीब खाई में गिरा, रेस्क्यू किए गए चालक दल के सदस्य

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 08, 2023 01:41 pm IST,  Updated : Mar 08, 2023 01:41 pm IST

भारतीय नौसेना का एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर मुंबई से नियमित उड़ान भरते समय तट के करीब खाई में गिर गया। भारतीय नौसेना की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

 नौसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त- India TV Hindi
नौसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त Image Source : ANI

भारतीय नौसेना का एक एडवांस लाइट हे​लीकॉप्टर (ALH) आज बुधवार सुबह दुर्घटना का शिकार हो गया। भारतीय नौसेना का एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर मुंबई से नियमित उड़ान भरते समय तट के करीब खाई में गिर गया। ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई। भारतीय नौसेना ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

मुंबई तट पर इमरजेंसी लैंडिंग 

एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय नौसेना का एडवांस लाइट हेलिकॉप्‍टर ने मुंबई तट पर इमरजेंसी स्थिति में लैंडिंग की है। अधिकारी ने कहा कि नौसेना के गश्ती जहाज ने चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाला है। अधिकारी ने कहा कि मुंबई से नियमित उड़ान भरने के बाद भारतीय नौसेना एएलएच तट के करीब गिर गया। इसके बाद तत्काल खोज और बचाव में चालक दल के तीन सदस्यों को बचा गया है।

अरुणाचल में ALH हुआ था दुर्घटनाग्रस्त

इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में सेना का एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार सभी पांच कर्मियों की मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद एहतियात के तौर पर देश की तीनों सेनाओं में सेवा दे रहे सभी एएलएच सुरक्षा जांच के लिए ग्राउंड किए गए थे, जिनकी संख्या करीब 300 से अधिक है। 

सेना के एक आधिकारिक सूत्र ने पिछले साल बताया था, "हम सभी एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर्स को एक बार जांच के दायरे में रख रहे हैं। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद वे उड़ान भरेंगे।" 

ये भी पढ़ें-

रमजान के बाद शुरू होगा अयोध्या मस्जिद का निर्माण, क्या-क्या बनेगा, क्या रखा जाएगा नाम? जानें यहां

माफिया अतीक अहमद को प्रयागराज लाने की तैयारी, उमेश पाल हत्याकांड में होगी पूछताछ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत