1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंडियन नेवी के गोताखोर टीम ने नदी में डूब रही महिला की बचाई जान, समय पर पहुंचाया अस्पताल

इंडियन नेवी के गोताखोर टीम ने नदी में डूब रही महिला की बचाई जान, समय पर पहुंचाया अस्पताल

 Reported By: Manish Prasad Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Nov 19, 2024 06:02 pm IST,  Updated : Nov 19, 2024 06:06 pm IST

इंडियन नेवी की गोताखोर टीम ने डूब रही महिला को बचाया और उसके बाद ऑटो में बैठाकर अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों की टीम ने महिला का सही समय पर इलाज किया। अब महिला की हालत में सुधार है।

इंडियन नेवी के जवानों ने बचाई नदी में डूबती महिला की जान- India TV Hindi
इंडियन नेवी के जवानों ने बचाई नदी में डूबती महिला की जान Image Source : INDIA TV

इंडियन नेवी की गोताखोर टीम ने ओडिशा में एक महिला की नदी में डूबने से बचा लिया। बाली यात्रा समुद्री व्यापार मेला मैदान के पास महानदी नदी में स्पीडबोट की टक्कर के बाद एक महिला गहरे पानी में गिर गई और डूबने लगी। तभी इंडियन नेवी की गोतखोर टीम की नजर उस डूबती महिला पर पड़ी।

मेले की तैयारियों को देखने पहुंची थी महिला

बाली यात्रा 2024 मेले की तैयारियों को देखने के लिए ये महिला पहुंची हुई थी। तभी नदी में पूर्वी नौसेना कमान द्वारा तैनात गोताखोर टीम ने महिला को पानी में डूबते देखा। गोताखोर टीम ने इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप किया। 

बडी कैरी तकनीक का किया गया इस्तेमाल

समय रहते डूबती महिला को बचा लिया गया। बडी कैरी तकनीक का उपयोग करके एक किलोमीटर से अधिक दूरी पर निकटतम पुलिस सहायता केंद्र तक महिला ले जाया गया।

समय पर मिला मेडिकल ट्रीटमेंट

एम्बुलेंस उपलब्ध न होने के कारण टीम ने उसे एक ऑटोरिक्शा में बैठाकर कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पहुंचाया, ताकि उसे समय पर मेडिकल ट्रीटमेंट मिल सके।

इंडियन नेवी के गोताखोर टीम की हो रही तारीफ

इस तरह इंडियन नेवी के जवानों द्वारा समय पर महिला को डूबने से बचाया गया। साथ ही सही समय पर मेडिकल ट्रीटमेंट हो जाने से महिला की हालत अब सुधार है। इंडियन नेवी के गोताखोरी टीम अलर्ट रहने से महिला की जान बच गई। ये जन कल्याण के प्रति इंडियन नेवी के समर्पण और अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत