1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Indian Railway: आज से चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली से इस स्टेशन तक कर सकेंगे यात्रा, जानें डिटेल्स

Indian Railway: आज से चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली से इस स्टेशन तक कर सकेंगे यात्रा, जानें डिटेल्स

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Sep 29, 2022 09:29 am IST,  Updated : Sep 29, 2022 09:57 am IST

Indian Railway: ये ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार से सहरसा तक चलेगी। गाड़ी संख्या 01662/01661 आनंद विहार-सहरसा-आनंद विहार 11 नवंबर तक चलाई जाएगी।

Indian Railway- India TV Hindi
Indian Railway Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

Highlights

  • नवरात्रि के मौके पर ट्रेन से सफर करने वालों को रेलवे का तोहफा
  • गाड़ी संख्या 01662/01661 आनंद विहार-सहरसा-आनंद विहार चलेगी
  • ट्रेन में स्लीपर के 18 और एसएलआर के 2 कोच सहित कुल 20 कोच लगेंगे

Puja Special Train: नवरात्रि के मौके पर ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को भारतीय रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेन का तोहफा दिया है। ये ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार से सहरसा तक चलेगी। गाड़ी संख्या 01662/01661 आनंद विहार-सहरसा-आनंद विहार 11 नवंबर तक चलाई जाएगी। ये ट्रेन हर सोमवार और गुरुवार को आनंद विहार से 11.10 बजे चलेगी और अगले दिन 11.30 बजे सहरसा पहुंचेगी। वहीं वापसी में ये ट्रेन हर मंगलवार एवं शुक्रवार को सहरसा से 14.30 बजे चलेगी और अगले दिन 13.55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन का स्टॉप हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, लखनऊ, हरदोई सहित अन्य स्टेशन पर होगा। इस ट्रेन में स्लीपर के 18 और एसएलआर के 2 कोच सहित कुल 20 कोच लगेंगे।

IRCTC ने नवरात्र में की बड़ी घोषणा

इससे पहले खबर आई थी कि रेल यात्रियों को पहली बार पूर्वी क्षेत्र की यात्रा के दौरान लजीज बंगाली पकवानों का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। साथ ही भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) चलती ट्रेनों में विशेष दुर्गा पूजा व्यंजनों को उपलब्ध कराएगा। अधिकारियों ने बताया था कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा, सियालदह और आसनसोल स्टेशनों तथा झारखंड के जसिडीह जंक्शन से गुजरने वाली करीब 70 ट्रेनों में ये व्यंजन उपलब्ध होंगे। इन स्टेशनों पर IRCTC की ई-खानपान सुविधा है। उन्होंने कहा कि यात्री 1323 पर फोन पर कॉल कर सकते हैं और उनकी सीट पर खाना पहुंचा दिया जाएगा। 

स्पेशल थाली में यह मिलेगा खाने को

रेलवे की यह नवीनतम पेशकश है। उसने पिछले साल इस उत्सव के दौरान ‘व्रत नवरात्रि’ स्पेशल थालियों की शुरुआत की थी। अधिकारियों ने बताया कि इस बार की पूजा व्यंजन सूची में लुची (पूरी) पुलाव, आलू पोश्तो जैसे विशिष्ट बंगाली व्यंजन वाली मटन थाली, चिकन एवं मछली थालियां शामिल हैं। उनके अनुसार अन्य व्यंजनों में फिश फ्राई (तली हुई मछली), कोलकाता बिरयानी, रसगुल्ला आदि शामिल हैं।

यात्रियों को बिना प्याज-लहसुन वाला भोजन परोसा जाएगा

अधिकारियों ने बताया कि इस साल भी नवरात्रि के दौरान यात्रियों को उनके यात्रा मार्ग पर बिना प्याज-लहसुन वाला भोजन परोसा जाएगा। उनके अनुसार इसके लिए यात्रियों को 1323 पर फोन कर ऑर्डर देना होगा और IRCTC 400 स्टेशनों पर यह सुविधा प्रदान करेगा। उनके मुताबिक IRCTC की व्यंजन सूची में 99 रूपए स्टार्टिंग प्राइस तथा स्टार्टर में ‘आलू चाप और सबूदान टिक्की ’ शामिल होगी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्य भोजन में साबूदाना खिचड़ी, पनीर मखमली, पराठा शामिल हैं। अन्य व्यंजन कोफ्ता कढ़ी,साबूदाना खिचड़ी नवरात्रि थाली भी उपलब्ध हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत