Indian Railways: ठंड और कोहरे के चलते आज भी बड़ी संख्या में ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। भारतीय रेलवे ने आज देशभर में चलने वाली 339 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। ऐसे में आज घर से रेलवे स्टेशन निकलने से पहले ये जरूर जान लें कि कहीं आपकी ट्रेन कैंसिल, डायवर्ट या रिशेड्यूल तो नहीं हुई है।
नॉर्दन रेलवे की ये ट्रेनें हैं लेट
इसके साथ ही कोहरे के कारण नॉर्दन रेलवे की 13 ट्रेनें लेट चल रही हैं। नॉर्दन रेलवे की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, इनमें से कई ट्रेनी 5 घंटे तक की देरी से चल रहीं हैं।
भारतीय रेलवे ने आज 16 जनवरी 2023 को 339 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इनमें से 297 ट्रेनों को पूरी तरह से जबकि 42 ट्रेनों को आंशिक तौर पर कैंसिल किया गया है। इसके अलावा 7 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है, जबकि 18 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।
रेलवे के मुताबिक, ज्यादातर ट्रेनों को कोहरे के चलते रद्द किया गया है। इसके अलावा बाकी के ट्रेनों को परिचालन और मरम्मत कार्य के कारण रद्द किया गया है। भारतीय रेलवे ने नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम की वेबसाइट पर कैंसिल सभी ट्रेनों की लिस्ट जारी की है। आप यहां भी दिए गए कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट चेक कर सकते हैं।
ये हैं रद्द हुईं ट्रेनें-
संपादक की पसंद