Indian Railways: ठंड और कोहरे के चलते आज भी गणतंत्र दिवस के मौके पर बड़ी संख्या में ट्रेनें कैंसिल हुई हैं। भारतीय रेलवे ने देशभर में चलने वाली 350 से ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। ऐसे में आज आप रेलवे स्टेशन के लिए निकल रहे हैं, तो उससे पहले ये जरूर चेक कर लें कि कहीं आपकी ट्रेन कैंसिल, डायवर्ट या रिशेड्यूल तो नहीं हो गई हैं। इन दिनों ज्यादातर ट्रेनें सर्दी के साथ कोहरे की वजह कैंसिल कर दी जा रही हैं। इसके अलावा बाकी ट्रेनों को परिचालन और मरम्मत कार्य के चलते रद्द किया गया है।
भारतीय रेलवे ने आज 26 जनवरी 2023 को 371 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इनमें से 39 रेलगाड़ियों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। इसके अलावा 10 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है, जबकि 17 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। भारतीय रेलवे ने नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम की वेबसाइट पर कैंसिल सभी ट्रेनों की लिस्ट जारी की है।
कैंसिल ट्रेनों की सूची
ये भी पढ़ें-
Republic Day 2023 : देश आज मनाएगा 74 वां गणतंत्र दिवस, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
संपादक की पसंद