Indian Railways: भारतीय रेलवे की ओर से आज भी बड़ी तादाद में ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। रेलवे ने आज देशभर में चलने वाली 393 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। ऐसे में आज घर से रेलवे स्टेशन निकलने से पहले ये जरूर जान लें कि कहीं आपकी ट्रेन कैंसिल, डायवर्ट या रिशेड्यूल तो नहीं हो गई है। ज्यादातर ट्रेनें ठंड और कोहरे के चलते रद्द की गई हैं। इसके अलावा बाकी ट्रेनों को परिचालन और मरम्मत कार्य के चलते कैंसिल किया गया है।
भारतीय रेलवे ने आज 22 जनवरी 2023 को 393 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इसके अलावा 21 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है, जबकि 3 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। भारतीय रेलवे ने नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम की वेबसाइट पर कैंसिल सभी ट्रेनों की लिस्ट जारी की है। आप यहां भी दिए गए कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट चेक कर सकते हैं।
यहां चेक करें रद्द हुईं ट्रेनों की लिस्ट
संपादक की पसंद