Cancelled Trains Today List: ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। आज रेलवे स्टेशन निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस एक बार जरूर चेक कर लीजिएगा। भारतीय रेलवे ने आज 26 नवंबर को देशभर में 175 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। रेलवे ने नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम की वेबसाइट पर कैंसिल हुई ट्रेनों की लिस्ट जारी की है। इसके अलावा 27 ट्रेनों को आंशिक रूप से कैंसिल किया गया है।
रेलवे ने आज सोमवार को जहां 175 रेलगाड़ियों को कैंसिल किया है, वहीं 32 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया है। इसके अलावा 28 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है, जो दूसरे रास्ते से चलेंगी। भारतीय रेलवे लगातार इस लिस्ट को अपडेट करता है। ऐसे में कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है। इसलिए ये जरूरी है कि आप लेटेस्ट जानकारी के लिए वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ को जरूर चेक कर लें।
संपादक की पसंद