1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंद्राणी मुखर्जी ने जेल से CBI को लिखा पत्र, कहा- जिंदा है शीना बोरा, कश्मीर में ढूंढें

इंद्राणी मुखर्जी ने जेल से CBI को लिखा पत्र, कहा- जिंदा है शीना बोरा, कश्मीर में ढूंढें

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 16, 2021 11:11 am IST,  Updated : Dec 16, 2021 12:11 pm IST

जानकारी है कि इंद्राणी ने चिट्ठी में बताया है कि जेल में उसे मिली एक महिला कैदी ने बताया है कि शीना बोरा से वो कश्मीर में मिली थी। इंद्राणी ने सीबीआई से जांच की मांग की है। इंद्राणी की वकील इस मामले में कोर्ट के सामने जल्द ही एप्लिकेशन फाइल करने वाली है।

इंद्राणी मुखर्जी- India TV Hindi
इंद्राणी मुखर्जी Image Source : PTI

Highlights

  • इंद्राणी ने चिट्ठी में बताया है कि जेल में मिली एक महिला कैदी ने उसे ये बताया है
  • इंद्राणी ने सीबीआई से जांच की मांग की है
  • इंद्राणी की वकील इस मामले में कोर्ट के सामने जल्द ही एप्लिकेशन फाइल करने वाली है

नई दिल्लीः शीना बोरा हत्याकांड में एक बार फिर सबको हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। साल 2012 में अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोपी पूर्व मीडिया कार्यकारी इंद्राणी मुखर्जी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक को एक पत्र लिखकर कहा है कि शीना बोरा अभी जिंदा है और वह कश्मीर में है। पत्र में यह भी लिखा है कि CBI शीना बोरा को कश्मीर में जा कर ढूंढें।

जानकारी है कि इंद्राणी ने चिट्ठी में बताया है कि जेल में उसे मिली एक महिला कैदी ने उसे बताया है कि शीना बोरा से वो कश्मीर में मिली थी। इंद्राणी ने सीबीआई से जांच की मांग की है। इंद्राणी की वकील इस मामले में कोर्ट के सामने जल्द ही एप्लिकेशन फाइल करने वाली है।

शीना बोरा की हत्या 2012 में हो गई थी। शीना बोरा, इंद्राणी मुखर्जी की पहली शादी से हुई बेटी थी। इंद्राणी  को 2015 में 25 वर्षीय शीना बोरा के मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद से वो मुंबई के भायखला जेल में बंद है। सीबीआई ने इस मामले में तीन चार्जशीट और दो सप्‍लीमेंटरी चार्जशीट फाइल की हैं जिनमें इंद्राणी मुखर्जी, उसके ड्राइवर श्‍यामवर राय, पूर्व पति संजीव खन्‍ना व पीटर मुखर्जी को आरोपी बनाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत