1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. International Yoga Day 2025 LIVE: 'योग ने पूरे विश्व को जोड़ा', अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी का संबोधन

International Yoga Day 2025 LIVE: 'योग ने पूरे विश्व को जोड़ा', अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी का संबोधन

 Edited By: Niraj Kumar
 Updated : Jun 21, 2025 12:57 pm IST

International Yoga Day 2025 LIVE: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज पूरी दुनिया योग कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज विशाखापत्तनम में योग दिवस का नेतृत्व कर रहे हैं। विशाखापत्तनम में 3 लाख लोगों के साथ सामूहिक योग का आयोजन किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय योग...- India TV Hindi
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: विशाखापट्टनम में आयोजित योग सत्र में पीएम मोदी Image Source : PTI

International Yoga Day 2025 LIVE: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज पूरी दुनिया योग कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विशाखापत्तनम में योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। प्रधानमंत्री मोदी ने विशाखापत्तनम में 3 लाख लोगों के साथ सामूहिक योग किया। पूरे देश में आज साढ़े तीन लाख से भी ज्यादा जगहों पर सामूहिक कार्यक्रमों के ज़रिये योग दिवस मनाया जा रहा है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उधमपुर में जवानों के साथ योग  कार्यक्रम में शामिल हुए तो लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद भवन परिसर में योगासन करते नजर आए। इस खबर से जुड़े अपडेट के लिए बने रहें इस पेज पर।

 

International Yoga Day Live Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 11:08 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पीएम मोदी का आभार जताया

    महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पीएम मोदी का आभार जताया
    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा- "योग दिवस पर पुणे में हमने सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के तत्वाधान में एक बहुत अच्छा कार्यक्रम संपन्न किया है। ऐसे सब जगह लोगों ने योग किया है। साथ ही 700 पुणे के महाविद्यालयों में इसी प्रकार से हमने योग किया है। एक भव्य कार्यक्रम हुआ है मैं पीएम मोदी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं।"

     

  • 9:34 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में किया योग

    नागपुर का मुख्य कार्यक्रम यशवंत स्टेडियम में मनाया गया  जहां पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने योग सत्र में हिस्सा लिया। इस मौके पर मादक वस्तुओं का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई।

     

  • 9:31 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण में, रेखा गुप्ता ने दिल्ली में योग किया

    दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने दिल्ली में योग सत्र में हिस्सा लिया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के गैरसैंण में योग किया। केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने  केरल के एर्नाकुलम में योग किया। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

  • 8:40 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पीयूष गोयल, ओम बिरला ने भी योग सत्र में लिया हिस्सा

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में योग किया। दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने योग कार्यक्रम में भाग लिया और योग किया। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने योग कार्यक्रम में भाग लिया और योग किया। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अगरतला में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया

     

  • 8:36 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में आयोजित योग सत्र में लिया हिस्सा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देहरादून में आयोजित योग सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिस्सा लिया

     

  • 7:53 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    जेपी नड्डा, मोहन यादव, हिमंत विश्व शर्मा भी योग सत्र में शामिल हुए

    केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग सत्र में हिस्सा लिया।  राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जयपुर में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में भाग लिया। भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल हुए। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने वडनगर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बक्सा में योग किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लेह के लेह पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया

     

  • 7:43 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उधमपुर में योग सत्र में हिस्सा लिया

    जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी और भारतीय सेना के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया।

     

  • 7:43 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    श्रीनगर के लाल चौक पर योग दिवस पर कार्यक्रम

    जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के लाल चौक स्थित घंटाघर में International Yoga Day कार्यक्रम का आयोजन बीजेपी की ओर से किया गया।

  • 7:26 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    संबोधन के बाद पीएम मोदी योग सत्र में हिस्सा ले रहे हैं

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपने संबोधन के बाद अब योग सत्र में भाग ले रहे हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी मौजूद हैं।

     

  • 7:22 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बड़े बड़े मेडिकल संस्थान योग पर रिसर्च में जुटे हैं-पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "विश्व में योग के प्रसार के लिए भारत योग की विज्ञान को आधुनिक रिसर्च से और अधिक सशक्त कर रहा है। देश के बड़े बड़े मेडिकल संस्थान योग पर रिसर्च में जुटे हैं। योग की वैज्ञानिकता को आधुनिक चिकित्सा पद्धति में स्थान मिले ये हमारा प्रयास है।"   

  • 7:20 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    योग से हमें शांति की दिशा मिलती है-पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा, "जब व्यक्ति अपने हित से ऊपर उठकर समाज की सोचता है, तभी पूरी मानवता का हित होता है. भारत की संस्कृति हमें सिखाती है- सर्वे भवंतु सुखिनः यानी सभी का कल्याण ही मेरा कर्तव्य है। मैं से हम की यात्रा ही सेवा, समर्पण और सह-अस्तित्व का आधार है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया किसी न किसी तनाव से गुजर रही है।कितने ही क्षेत्रों में शांति और अस्थिरता फैल रही है। ऐसे में योग एक बड़ी भूमिका निभाता है। योग से हमें शांति की दिशा मिलती है।

     

  • 7:11 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी ने मोटापे को बड़ी समस्या बताया

    पीएम मोदी ने मोटापे को एक बड़ी समस्या बताया और कहा कि खाने में 10 प्रतिशत कम तेल का इस्तेमाल करें। लोग योग से जुड़ें और स्वस्थ रहें।

  • 7:09 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    योग को जनआंदोलन बनाएं-पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा- हम सब मिलकर योग को जनआंदोलन बनाएं जो विश्व को शांति और समरसता की ओर ले जाए। जहां हर शख्स दिन की शुरुआत करे और संतुलन पाए। योग मानवता को एकसूत्र में पिरोने का माध्यम बने।

  • 7:05 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी योग कार्यक्रम हुए शामिल

    दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारत में दुनिया भर के राजनयिक मिशनों के गणमान्य लोगों के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसे 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' थीम के तहत मनाया जा रहा है।

     

  • 6:57 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी ने योग दिवस की एक दशक की यात्रा को किया याद

    पीएम मोदी ने कहा- पिछले एक दशक के योग की यात्रा को देखता हूं तो बहुत कुछ याद आता है। संयुक्त राष्ट्र मे जब भारत ने प्रस्ताव रखा तब कम से कम समय में दुनिया के देश हमारे इस प्रस्ताव के साथ खड़े हुए। आज की दुनिया में ऐसा समर्थन सामान्य घटना नहीं। मानवता के लिए दुनिया का सामूहिक प्रयास था। पीएम मोदी ने कहा कि आज योग दुनिया भर में करोड़ों लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व होता है जब मैं देखता हूं कि हमारे दिव्यांग साथी योग शास्त्र पढ़ते है, वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग करते हैं। योग से हमें शांति की दिशा मिलती है।

     

  • 6:56 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी

    पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा-' आज 11 वीं बार पूरा विश्व 21 जून को एक साथ योग कर रहा है। योग का सीधा-सादा अर्थ होता है जुड़ना। ये देखना सुखद है कि योग ने पूरे विश्व को जोड़ा है।'

     

  • 6:50 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सीएम नायडू ने पीएम मोदी का किया अभिनंदन

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने विशाखापट्टनम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री यहीं से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय समारोह का नेतृत्व करेंगे।

     

  • 6:47 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    विशाखापट्टनम में थोड़ी देर में पीएम मोदी करेंगे योग

    विशाखापट्टनम में पीएम मोदी थोड़ी देर में योग करेंगे। कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद हैं। यहां करीब तीन लाख लोग सामूहिक योग करेंगे।

     

     

  • 6:41 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सीएम योगी गोरखपुर के कार्यक्रम में ले रहे हिस्सा

    11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं।

     

  • 6:39 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र में कर रहे योग

    कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और अन्य उपस्थित लोग योग गुरु स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कर रहे हैं।

     

  • 6:36 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    विशाखापत्तनम में सामूहिक योग करेंगे पीएम मोदी

    विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश: लोग अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेने के लिए समुद्र तट पर लोग इकट्ठे हुए, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू कर रहे हैं।

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत