1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विनेश फोगाट के डिस्क्वालीफाई होने पर नीता अंबानी का बयान, कहा- मुझे संदेह नहीं है कि...

विनेश फोगाट के डिस्क्वालीफाई होने पर नीता अंबानी का बयान, कहा- मुझे संदेह नहीं है कि...

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Aug 07, 2024 05:07 pm IST,  Updated : Aug 08, 2024 11:37 am IST

विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक 2024 से डिसक्वालीफाई होने पर नीता अंबानी ने बयान जारी किया है। IOC की सदस्य और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा है कि विनेश आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा हैं।

Vinesh Phogat nita ambani- India TV Hindi
विनेश के सपोर्ट में आईं नीता अंबानी। Image Source : PTI

पेरिस ओलंपिक 2024 के विनेश फोगाट को डिसक्वालीफाई कर दिया गया है। बता दें कि विनेश फोगाट 50 किलोग्राम वर्ग के कुश्ती में फाइनल में पहुंच गई थीं। बुधवार को उन्हें अपना फाइनल मैच खेलना था। हालांकि, 50 kg से ज्यादा वजन पाए जाने के कारण विनेश फोगाट को डिसक्वालीफाई कर दिया गया। पूरा भारत इस घटना के बाद दुखी और हैरान है। अब IOC की सदस्य और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने इस पूरी घटना और विनेश फोगाट पर बयान दिया है। 

विनेश मजबूत होकर लौटेंगी- नीता अंबानी

विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक 2024 से डिस्क्वालीफाई होने के मुद्दे पर नीता अंबानी ने कहा कि आज पूरा देश विनेश फोगाट के दर्द और दुख को साझा कर रहा है। नीता अंबानी ने कहा कि विनेश एक चैंपियन फाइटर हैं और मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह मजबूत होकर वापस आएंगी। 

विनेश आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा- नीता अंबानी

नीता अंबानी ने आगे कहा कि विनेश ने बार-बार ये दिखाया है कि उनकी ताकत सिर्फ जीत में नहीं बल्कि विपरीत परिस्थितियों से उबरने की क्षमता में भी है। नीता अंबानी ने कहा कि विनेश आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा हैं। खासकर युवा लड़कियों और उनके माता-पिता के लिए जो उन्हें सपनों और दृढ़ता की शक्ति दिखाती है। नीता अंबानी ने कहा कि विनेश आपकी इच्छाशक्ति किसी मेडल से भी बेहतर है। हम सब आपके साथ हैं।

सिल्वर मेडल भी नहीं मिलेगा

विनेश का वजन 50 किलो से 100 ग्राम ज्यादा पाया गया था। विनेश ने 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल रेसलिंग के फाइनल में जगह बनाई थी। विनेश को आज देर रात 12:45 पर अपना फाइनल मैच खेलना था लेकिन अब उन्हें डिसक्वालीफाई कर दिया गया है। उन्हें सिल्वर मेडल भी नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़ें- विनेश फोगाट के अयोग्य होने पर बोलीं हेमा मालिनी, कहा- इससे सीखना चाहिए कि वजन...

 

विनेश फोगाट पर भारत सरकार ने कितने रुपए खर्च किए? खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने संसद में बताया

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत