1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ईरान के विदेश मंत्री किस बात से हुए खफा, भारत का दौरा कर दिया रद्द, यहां जानें क्या है वजह?

ईरान के विदेश मंत्री किस बात से हुए खफा, भारत का दौरा कर दिया रद्द, यहां जानें क्या है वजह?

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Feb 18, 2023 08:38 am IST,  Updated : Feb 18, 2023 09:57 am IST

ईरान के विदेश मंत्री जाहिर तौर पर वह कार्यक्रम के प्रचार से जुड़े एक वीडियो से अप्रसन्न हैं, जिसमें राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी की तस्वीर के साथ विरोध कर रही ईरानी महिलाओं की एक छोटी सी क्लिप है। इस मामले पर विदेश मंत्रालय या यहां स्थित ईरानी दूतावास की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

ईरान के विदेश मंत्री किस बात से हुए खफा- India TV Hindi
ईरान के विदेश मंत्री किस बात से हुए खफा Image Source : AP FILE

ईरान और भारत के संबंध वैसे तो मित्रतापूर्ण हैं, लेकिन ईरान के विदेश मंत्री ने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है। ईरानी विदेश मंत्री आमिर अब्दुल्लाहियान ने अगले महीने प्रस्तावित अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी है। 

वह भू-राजनीति पर आयोजित एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां आने वाले थे। लेकिन एक वीडियो के लिए वे खफा हो गए हैं। इस वीडियो एक कार्यक्रम के प्रचार से जुड़ा है। 

3 और 4 मार्च को भारत आने वाले थे ईरानी विदेश मंत्री

ईरान के विदेश मंत्री जाहिर तौर पर वह कार्यक्रम के प्रचार से जुड़े एक वीडियो से अप्रसन्न हैं, जिसमें राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी की तस्वीर के साथ विरोध कर रही ईरानी महिलाओं की एक छोटी सी क्लिप है। इस मामले पर विदेश मंत्रालय या यहां स्थित ईरानी दूतावास की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। अब्दुल्लाहियान को 3 और 4 मार्च को आयोजित ‘रायसीना डायलॉग’ में शामिल होना था। 

जानिए क्या है भारत न आने की वजह?

सूत्रों के अनुसार वह यात्रा पर नहीं आ रहे हैं क्योंकि ईरानी पक्ष को लगता है कि इस वीडियो क्लिप में उनके देश को गलत तरीके से दिखाया गया है। ‘रायसीना डायलॉग’ को भू-राजनीति और भू-आर्थिकी पर भारत का अहम सम्मेलन माना जाता है। इसका आयोजन विदेश मंत्रालय के सहयोग से ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) द्वारा किया जा रहा है।

यह वीडियो एक मिनट और 50 सेकंड का है, जिसमें यूक्रेन-रूस युद्ध, दक्षिण चीन सागर में चीन के आक्रामक तेवर और ईरान में महिलाओं के विरोध सहित प्रमुख वैश्विक चुनौतियों को शामिल किया गया है। ईरानी विदेश मंत्री की भारत यात्रा के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Also Read:

भारत में इस वर्ष 7% आर्थिक वृद्धि का लक्ष्य, सिडनी में बोले विदेश मंत्री जयशंकर, ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया को बताया सच्चा दोस्त

अमेरिका में फिर गोलीबारी, मिससिपी में 6 व्यक्तियों को गोलियों से भूना, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत