1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई के बयान पर भारत ने जताया कड़ा विरोध, कहा- अल्पसंख्यकों पर टिप्पणी करने से पहले अपना रिकॉर्ड देखें

ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई के बयान पर भारत ने जताया कड़ा विरोध, कहा- अल्पसंख्यकों पर टिप्पणी करने से पहले अपना रिकॉर्ड देखें

 Published : Sep 16, 2024 10:35 pm IST,  Updated : Sep 17, 2024 06:17 am IST

सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई के बयान पर भारत ने ईरान को नसीहत दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि दूसरे देश के बारे में बोलने से पहले अपने यहां के अल्पसंख्यकों के रिकॉर्ड भी देख लेने चाहिए।

एस जयशंकर और अयातुल्ला अली खामेनेई- India TV Hindi
एस जयशंकर और अयातुल्ला अली खामेनेई Image Source : FILE PHOTO

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बयान पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा, 'हम ईरान के सुप्रीम लीडर द्वारा भारत में अल्पसंख्यकों के बारे में की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हैं। ये गलत सूचना पर आधारित बयान है। इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।'

पहले अपना रिकॉर्ड देखें- भारतीय विदेश मंत्रालय

इसके साथ ही भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि अल्पसंख्यकों पर टिप्पणी करने वाले देशों को सलाह दी जाती है कि वे दूसरों के बारे में कोई भी टिप्पणी करने से पहले अपना रिकॉर्ड देख लें।

अयातुल्ला ने दिया ये बयान

बता दें कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने सोमवार को भारत पर अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके साथ ही ईरान के सुप्रीम लीडर ने दुनियाभर के मुसलमानों से एकजुट होने का आह्वान भी किया है। ईरानी नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, 'हम खुद को मुसलमान नहीं मान सकते अगर हम म्यांमार, गाजा, भारत या किसी अन्य देशों पर अल्पसंख्यकों द्वारा झेली जा रही पीड़ा से अनभिज्ञ हैं।'

गाजा को लेकर भी खामनेई का बयान

खामेनेई के इस बयान का एक और केंद्र बिंदु गाजा है, जो इजरायल और हमास के बीच चल रहे संघर्षों के कारण अंतरराष्ट्रीय जांच का विषय रहा है। गाजा में मानवीय संकट गहराया हुआ है, जो गंभीर प्रतिबंधों और लगातार झड़पों से प्रभावित है। हाल ही में गाजा ने वैश्विक पटल पर सहानुभूति भी प्राप्त की है। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत