Cancelled Trains: यदि आज आप Indian Railways से सफर करने वाले हैं तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। भारतीय रेलवे ने आज देशभर की 186 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इसके अलावा पटरियों की मरम्मत और अन्य परिचालन संबंधी दिक्कतों के कारण रेलवे ने कई गाड़ियों का रूट भी डायवर्ट किया है। रेलवे ने नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम की वेबसाइट पर कैंसिल की गई ट्रेनों की लिस्ट जारी की है जो अपडेट होता रहता है इसलिए कैंसिल ट्रेनों की संख्या में वृद्धि या कमी हो सकती है।
भारतीय रेलवे ने एकता नगर से अहमदाबाद जनशताब्दी, अहमदाबाद से एकता नगर जनशताब्दी सहित 186 मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। आप लेटेस्ट अपडेट के लिए बेवसाइट- https://enquiry.indianrail.gov.in/mnte को जरूर देखें।
कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट यहां देखें
बता दें कि Indian Railways पिछले कई दिनों से देशभर के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे ट्रैक की मरम्मत और निर्माण कार्यों को देखते हुए लगातार ट्रेनों को रद्द कर रहा है। 17 नवंबर को भी रेलवे ने 164 ट्रेनें कैंसिल की थीं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी ट्रेन की स्थिति के बारे में खुद को अपडेट रखने के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 पर पूछताछ कर सकते हैं। इसके अलावा रेलवे की वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/ पर जाकर भी अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
संपादक की पसंद