1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर: सैन्य शिविर के बाहर गोलीबारी, 2 नागरिकों की मौत, जानिए सेना ने किसे बताया जिम्मेदार?

जम्मू कश्मीर: सैन्य शिविर के बाहर गोलीबारी, 2 नागरिकों की मौत, जानिए सेना ने किसे बताया जिम्मेदार?

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Dec 16, 2022 01:11 pm IST,  Updated : Dec 16, 2022 01:13 pm IST

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर आतंकवादी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार जम्मू के राजौरी जिले में आए अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की। एक सैन्य शिविर के बाहर की गई इस गोलीबारी में दो नागरिकों की मृत्यु हो गई। शुक्रवार सुबह दो स्थानीय युवकों के शव मिले।

Jammu and Kashmir- India TV Hindi
Jammu and Kashmir Image Source : FILE

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार सुबह सैन्य शिविर के बाहर गोलीबारी की घटना में दो आम नागरिकों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सेना ने गोलीबारी और आम नागरिकों के हताहत होने की घटना के लिए ‘अज्ञात आतंकवादियों’ को जिम्मेदार ठहराया है।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और सेना के शिविर के अल्फा गेट के बाहर हुई हत्याओं के विरोध में शिविर पर पथराव किया। गुस्साए स्थानीय लोगों ने जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित कर दिया और घटना के संबंध में जांच की मांग की। गुस्साए स्थानीय लोगों को शांत कराने के लिए वरिष्ठ असैन्य एवं पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। 

उन्होंने कहा कि घटना सुबह करीब सवा छह बजे हुई जब स्थानीय लोगों का एक समूह काम के लिए सैन्य शिविर के अल्फा गेट के पास जा रहा था। अधिकारियों ने मृतकों की पहचान कमल कुमार और सुरिंदर कुमार के रूप में की है। दोनों ही राजौरी के निवासी थे और घायल अनिल कुमार उत्तराखंड का निवासी है जिसका सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

सेना के ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया, ‘सैन्य अस्पताल के पास राजौरी में सुबह अज्ञात आतंकवादियों की गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस, सुरक्षा बल और नागरिक प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।’ अधिकारी ने कहा कि शहर में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत