1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर में टूट गया बर्फ का पूरा पहाड़, बहने लगी बर्फीली नदी, देखें VIDEO

जम्मू-कश्मीर में टूट गया बर्फ का पूरा पहाड़, बहने लगी बर्फीली नदी, देखें VIDEO

 Reported By: Manzoor Mir Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Jan 27, 2023 07:12 pm IST,  Updated : Jan 27, 2023 07:30 pm IST

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अगले कुछ 24 से 48 घटों में हिमस्खलन की चेतवानी जारी की है। प्रशासन ने घाटी के विभिन्न जिलों में खतरनाक हिमस्खलन हो सकता है, इसलिए लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन - India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन Image Source : INDIA TV

जम्मू-कश्मीर को भारत का ताज और धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यहां का मौसम बेहद ही सुहाना होता है। यहां के पहाड़, वादियां, नदियां और खुशनुमा माहौल किसी भी दिल जीत सकती हैं। घाटी के कई इलाकों में सालभर कड़ाके की ठंड पड़ती है। मैदानी इलाकों में जब लोग गर्मी और उमस से परेशान होते हैं तब भी यहां 0 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रहता है। 

घाटी में टूट गया बर्फ का पूरा पहाड़ 

इस समय का मौसम तो बेहद ही सुहावना है। पहाड़ और पेड़ बर्फ की चादर से लिपटे पड़े हैं। पहली नजर में तो आप अंदाजा ही नहीं लगा सकते हैं कि आखिर यह है क्या? इसी बीच जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के पड़दार इलाके में आये हिमस्खलन की वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बर्फ का पूरा एक पहाड़ टूटकर नीचे गिर रहा है। बर्फ का गिरता हुआ पहाड़ ऐसा दिख रहा है मानो दूध की नदी बह रही हो। 

कई और जगहों पर भी हो सकता है हिमस्खलन 

हालांकि इस हिमस्खलन के बाद राहत की बात यह है कि इस हिमस्खलन से किसी भी तरह के जान या माल का नुकसान नहीं हुआ है। इसके साथ जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अगले कुछ 24 से 48 घटों में हिमस्खलन की चेतवानी जारी की है। प्रशासन ने कहा कि घाटी के विभिन्न जिलों में खतरनाक हिमस्खलन हो सकता है, इस लिए लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रशासन ने कहा है कि खासकर पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को अगले 24 घंटे तक और भी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।

 

ये भी पढ़ें - 

राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक के आरोपों का जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया खंडन, बताया यात्रा के दौरान सुरक्षा में तैनात थीं इतनी कंपनियां

रूस-यूक्रेन युद्ध रुका नहीं कि अब यहां बन गए लड़ाई के हालात, हमलों में कई लोगों की मौत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत