1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Jammu & Kashmir: पुलवामा एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 3 दहशतगर्दों को मार गिराया, सभी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के

Jammu & Kashmir: पुलवामा एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 3 दहशतगर्दों को मार गिराया, सभी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 05, 2022 10:11 am IST,  Updated : Jan 05, 2022 10:11 am IST

ये सभी आतंकी दहशतगर्दी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के बताये गए हैं। तीनों आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है।

श्रीनगर: दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के चांदगाम इलाके में सुरक्षा बलों के साथ जारी मुठभेड़ में सेना ने अब तक तीन आतंकी को मार गिराया है। ये सभी आतंकी दहशतगर्दी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के बताये गए हैं। तीनों आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है।

पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर आतंकवादियों की मौजूदगी वाले इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया।

जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों की छिपी हुई जगह पर पहुंचे, तभी उन्होंने बचाव में गोलीबारी की। इसी के साथ दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

इनपुट- आईएएनएस

  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत