1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. '90-99 फीसदी कश्मीरी भारत के प्रति वफादार', जावेद अख्तर ने दिया बयान, बोले- वो हमारे भाई

'90-99 फीसदी कश्मीरी भारत के प्रति वफादार', जावेद अख्तर ने दिया बयान, बोले- वो हमारे भाई

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : May 02, 2025 08:05 am IST,  Updated : May 02, 2025 08:05 am IST

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद से कश्मीरी लोगों को लेकर पाकिस्तान द्वारा तरह-तरह के अफवाह फैलाए जा रहे हैं। इस मामले पर अब जावेद अख्तर ने बयान दिया है।

Javed Akhtar gave a statement SAID 99 percent Kashmiris are loyal to India they are our brothers- India TV Hindi
जावेद अख्तर Image Source : PTI

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद देश में आक्रोश का माहौल है। इस बीच पाकिस्तान द्वारा लगातार फर्जी खबरें और प्रोपोगेंडा फैलाया जा रहा है। इसे लेकर गीतकार जावेद अख्तर ने बयान दिया है। जावेद अख्तर ने कहा, "पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा, सत्ता प्रतिष्ठान, मौलवी और उसकी सेना कश्मीर के बारे में क्या कहती है? कि सभी कश्मीरी दिल से पाकिस्तानी हैं और भारत ने उन पर कब्जा कर रखा है। ये सब झूठ है। सच तो यह है कि जब उन्होंने 1948 में हमला किया था, तो स्थानीय कश्मीरियों ने उन्हें 3 दिन तक रोके रखा था। हमारी सेना 3 दिन बाद वहां पहुंची। सच तो यह है कि वे भारत के बिना नहीं रह सकते। आज जो कुछ हुआ है, उससे सबसे ज्यादा नुकसान उन्हें ही हुआ है।"

क्या बोले जावेद अख्तर?

जावेद अख्तर ने कहा, "उनका पर्यटन, जो उनकी जीवनरेखा है, खत्म हो गया है। कश्मीरी भारतीय हैं। 90-99% कश्मीरी भारत के प्रति वफादार हैं। जो लोग यूनिवर्सिटी में किसी कश्मीरी छात्र की पिटाई करते हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि वे पाकिस्तानी सेना से सहमत हैं। अगर आप मसूरी में काम करने वाले या दक्षिण की यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले किसी व्यक्ति को पाकिस्तानी मानते हैं, तो पाकिस्तानी मौलवी, पाकिस्तानी सेना और पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा यही कहते हैं। आप सिर्फ उसी की पुष्टि कर रहे हैं और उनके साथ मिल रहे हैं। यह गलती नहीं होनी चाहिए। भारत के किसी भी हिस्से में किसी भी कश्मीरी को पूरी सुरक्षा दी जानी चाहिए, उन्हें बताया जाना चाहिए कि वे हमारे हैं। भाई-भाई हैं और कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। हम उन्हें पाकिस्तानी क्यों मानें? इससे बड़ी कोई गलती नहीं हो सकती। यह मूर्खता है।" 

पहलगाम में आतंकी हमला

बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम के बैसारन वैली में आतंकवादियों ने हमला किया था। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद से भारतीय सेना और सरकार दोनों ही एक्शन मोड में है। सीमा पर तनाव बढ़ चुका है और भारतीय सेना को फ्री हैंड दे दिया गया है। इस बीच जम्मू कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में सुरक्षाबलों द्वारा अभियान चलाकर आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की शुरुआत कर दी गई है। इसी कड़ी में बीते दिनों कई आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त किया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत