1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Jharkhand News: महीने भर के लिए चार्टर बुक, VVIP मूवमेंट पर करेंगे करोड़ों खर्च, बुलाया विधानसभा का विशेष सत्र, कैबिनेट मीटिंग में 25 प्रस्तावों को मंजूरी

Jharkhand News: महीने भर के लिए चार्टर बुक, VVIP मूवमेंट पर करेंगे करोड़ों खर्च, बुलाया विधानसभा का विशेष सत्र, कैबिनेट मीटिंग में 25 प्रस्तावों को मंजूरी

 Reported By: Mukesh Kapil,  Anand Prakash Pandey Edited By: Swayam Prakash
 Published : Sep 01, 2022 09:08 pm IST,  Updated : Sep 02, 2022 06:15 am IST

Jharkhand News: झारखंड में चल रहे राजनीतिक घमासान के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में 1 दिन के लिए झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के फैसले पर मुहर लगाई गई।

CM Hemant Soren approves 25 points in Jharkhand Cabinet meet- India TV Hindi
CM Hemant Soren approves 25 points in Jharkhand Cabinet meet Image Source : PTI

Highlights

  • हेमंत सोरेन सरकार पर छाए हैं संकट के बादल
  • राजनीतिक घमासान के बीच बुलाई कैबिनेट मीटिंग
  • विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के फैसले पर मुहर

Jharkhand News: झारखंड में चल रहे राजनीतिक घमासान के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में 1 दिन के लिए झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के फैसले पर मुहर लगाई गई। झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 5 सितंबर को आहूत किया गया है। इतना ही नहीं इस बैठक में हेमेंत सोरेन सरकार ने 25 और प्रस्तावों को मंजूरी दी है। राज्य में चल रहे राजनीतिक घमासान के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक हुई।

वीवीआईपी मूवमेंट पर करोड़ों के खर्चे को मंजूरी

झारखंड कैबिनेट सचिव वन्दना दाडेल ने बताया कि झारखंड सरकार ने एक महीने के लिए चार्टर विमान की भी बुकिंग की है। वीवीआईपी और वीआईपी मूवमेंट पर सोरेन सरकार 2 करोड़, 6 लाख 50 हजार खर्च करेगी। सोरेन सरकार के इस फैसले पर भी कैबिनेट ने मुहर लगाई है। उन्होंने बताया कि वीवीआईपी को सरकारी यात्रा के लिए राज्य से बाहर लाने ले जाने के लिए प्राइवेट जहाज किराए पर लिया गया है। ये प्राइवेट जेट एक महीने के लिए किराए पर लेने का फैसला किया है। इसमें 2 करोड़ 6 लाख की लागत आएगी।

कैबिनेट की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर
मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक दीपका पांडेय सिंह से जब पिकनिक का सवाल किया तो उन्होंने कहा कि आप लोग हमसे पूछने के बजाय ये BJP से क्यों नहीं पूछते हैं? विधायकों के बिकने के सवाल पर भी विधायक बोले कि ये सवाल ठाकरे से पूछिए। उन्होंने कहा कि घर मे चोरी का डर है इसीलिए हिफाज़त कर रहे हैं। झारखंड कैबिनेट की बैठक में 25 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। इसमें मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना की राशि 10 लाख करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। पहले यह राशि 5 लाख रुपये थी। इसके अलावा इस योजना में कई अन्य असाध्य रोगों को भी जोड़ा गया है।

1 दिन के लिए झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र
मंत्रीमंडल की बैठक में एक और अहम फैसला लिया गया है। सोरेन सरकार ने 1 दिन के लिए झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 5 सितंबर को आहूत किया है। 5 तारीख से अनिश्चित दिन के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है जिसमें मंत्री झारखंड सरकार के मंत्री जगरनाथ महतो सुखाड़ पर विशेष चर्चा करेंगे। बता दें कि राज्य में चल रही राजनीतिक अनिश्चितता के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें 25 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत