1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Jharkhand News: अंकिता को पेट्रोल छिड़ककर जलाने में साथ देने वाला दूसरा आरोपी छोटू गिरफ्तार, शाहरुख पहले ही है जेल में

Jharkhand News: अंकिता को पेट्रोल छिड़ककर जलाने में साथ देने वाला दूसरा आरोपी छोटू गिरफ्तार, शाहरुख पहले ही है जेल में

 Published : Aug 30, 2022 08:11 am IST,  Updated : Aug 30, 2022 08:11 am IST

Jharkhand News: 23 अगस्त को एकतरफा प्यार में शाहरुख नाम के युवक ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। उसने खिड़की से पेट्रोल छिड़क कर उसके शरीर में आग लगा दी थी। करीब 90 प्रतिशत जल चुकी अंकिता ने मजिस्ट्रेट को दिए बयान में छोटू का भी नाम लिया था।

Ankita Singh- India TV Hindi
Ankita Singh Image Source : FILE

Highlights

  • सोमवार सुबह किया गया अंकिता का अंतिम संस्कार
  • अंकिता ने बयान में लिया था छोटू का नाम
  • मुख्यमंत्री ने की सहायता राशि देने की घोषणा

Jharkhand News: झारखंड के दुमका में अंकिता की मौत के बाद भारी विरोध और प्रदर्शन के बीच हत्याकांड में दूसरे आरोपी नईम उर्फ़ छोटू खान को गिरफ्तार कर लिया है। दुमका के एसपी अंबर लकरा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को दुमका कोर्ट में पेश किया गया और अब जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी शाहरुख को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

सोमवार सुबह किया गया अंतिम संस्कार 

वहीं सोमवार सुबह दुमका के जरूआडीह मुहल्ले से अंकिता की अंतिम यात्रा पुलिस के भारी पहरे के बीच निकली। अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल रहे, जो अंकिता के हत्यारे को फांसी देने की मांग कर रहे थे। उसके दादा अनिल सिंह ने मुखाग्नि दी, तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो उठीं। पिता, भाई और परिजन दहाडें मारकर रोने लगे। अंतिम यात्रा में जिले के डीसी रविशंकर शुक्ला और एसपी अंबर लकड़ भी मौजूद रहे।

Ankita Kumari, who was set ablaze by a man, was cremated on Monday
Image Source : ANIAnkita Kumari, who was set ablaze by a man, was cremated on Monday

अंकिता ने बयान में लिया था छोटू का नाम  

गौरतलब है कि 23 अगस्त को एकतरफा प्यार में शाहरुख नाम के युवक ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। उसने खिड़की से पेट्रोल छिड़क कर उसके शरीर में आग लगा दी थी। करीब 90 प्रतिशत जल चुकी अंकिता ने मजिस्ट्रेट को दिए बयान में छोटू का भी नाम लिया था। उसने बताया था कि शाहरुख और छोटू ने उस पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। अंकिता ने रिम्स में इलाज के दौरान शनिवार रात दम तोड़ दिया। 

The second accused Naeem alias Chhotu Khan
Image Source : ANIThe second accused Naeem alias Chhotu Khan

मुख्यमंत्री ने की सहायता राशि देने की घोषणा

इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा है कि, "यह हृदय विदारक है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।" इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अंकिता के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा के साथ ही घृणित घटना का फास्ट ट्रैक से जांच का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक को भी उक्त मामले में एडीजी रैंक अधिकारी से जांच की प्रगति पर शीघ्र रिपोर्ट देने को कहा है।

दो दिन से बंद है दुमका 

अंकिता की मौत की खबर रविवार को दुमका पहुंची तो जनाक्रोश उबल पड़ा था। हजारों लोग सड़कों पर उतर आये। दुमका शहर स्वत: बंद हो गया। दुमका-भागलपुर रोड को तीन घंटे तक जाम रखा। दूसरे दिन सोमवार को भी शहर में तनाव भरा माहौल रहा। इसे देखते हुए प्रशासन ने पूरे शहर में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत