1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Jharkhand News: कुख्यात नक्सली को पलामू पुलिस ने धर-दबोचा, 12 से ज्यादा मामलों में था वांटेड

Jharkhand News: कुख्यात नक्सली को पलामू पुलिस ने धर-दबोचा, 12 से ज्यादा मामलों में था वांटेड

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Sep 28, 2022 11:38 pm IST,  Updated : Sep 28, 2022 11:38 pm IST

Jharkhand News: झारखंड में पलामू पुलिस के विशेष दल ने हत्या समेत 12 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित एक नक्सली को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

Jharkhand News: झारखंड में पलामू पुलिस के विशेष दल ने हत्या समेत 12 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित एक नक्सली को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पलामू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि यह गिरफ्तारी तब हुई, जब अमरनाथ चमार उर्फ अमर जी उर्फ सेवक राम (50) पाण्डु थानान्तर्गत ढाचांबार गांव में अपने परिवार से मिलने आया था। सिन्हा ने बताया कि यह नक्सली मुख्य रूप से गढ़वा जिले में सक्रिय था। 

हत्या और मुठभेड़ जैसे मामलों वांटेड था नक्सली 

कुख्यात नक्सली झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा के दस्ते का पहले सदस्य रहा है। बैठा बाद में मुख्य धारा में आ गए थे और चुनाव जीत कर झामुमो के सांसद बने थे। अमरनाथ माओवादी पृथ्वी दुसाध के सशस्त्र दस्ते के सक्रिय सदस्य के रूप में भी उग्रवादी घटनाओं को अंजाम देता रहा है। उन्होंने बताया कि वह हत्या और मुठभेड़ जैसे 12 से अधिक मामलों में वांछित था। 

हथियारबंद दस्ते से अलग कर, दी थी यह जिम्मेदारी

पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि अमरनाथ की उम्र को देखते हुए माओवादियों के नेताओं उसे हथियारबंद दस्ते से अलग कर दिया था और उसे अब माओवादी विचारधारा को फैलाने और कम उम्र के लङ़कों को इकट्ठा कर नया दस्ता बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी । बैठा संसदीय राजनीति में आने पूर्व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के स्वयंभू जोनल कमांडर थे। बाद में वह मुख्य धारा में आ गए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत