1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राज्यसभा में नेता सदन बनाए गए जेपी नड्डा, पीयूष गोयल की लेंगे जगह

राज्यसभा में नेता सदन बनाए गए जेपी नड्डा, पीयूष गोयल की लेंगे जगह

 Reported By: Devendra Parashar Edited By: Amar Deep
 Published : Jun 24, 2024 04:22 pm IST,  Updated : Jun 24, 2024 04:48 pm IST

राज्यसभा में जेपी नड्डा नेता सदन बनाए गए। बता दें कि जेपी नड्डा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। वहीं इस बार नई सरकार के गठन के बाद उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय का भी जिम्मा दिया गया है।

राज्यसभा में नेता सदन बनाए गए जेपी नड्डा।- India TV Hindi
राज्यसभा में नेता सदन बनाए गए जेपी नड्डा। Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: देश के उच्च सदन राज्यसभा में बीजेपी ने नेता सदन का नाम स्पष्ट कर दिया है। बीजेपी ने जेपी नड्डा को राज्यसभा में नेता सदन बनाया है। बता दें कि जेपी नड्डा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। वहीं इस बार नई सरकार के गठन के बाद उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय का भी जिम्मा दिया गया है। इससे पहले भी नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल (2014-2019) में जेपी नड्डा के पास स्वास्थ्य मंत्रालय की ही जिम्मेदारी थी। दरअसल, जेपी नड्डा ने एनडीए की नई सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का पदभार संभाल लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के एक दिन बाद नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ-साथ रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय भी आवंटित किया गया। बता दें कि पिछली मोदी सरकार में दोनों मंत्रालयों का कार्यभार मनसुख मांडविया के पास था।

पार्टी अध्यक्ष भी हैं नड्डा

जेपी नड्डा ने मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय संभाला था, उसके बाद 2019 में उन्हें भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष का पद सौंपा गया और जनवरी 2020 में अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में नियुक्त होने के बाद नड्डा को पूर्ण रूप से पार्टी अध्यक्ष बना दिया गया। भाजपा अध्यक्ष के रूप में नड्डा का कार्यकाल जनवरी में समाप्त हो चुका है। हालांकि 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए उनके कार्यकाल में छह महीने का विस्तार दिया गया था। भाजपा अध्यक्ष के रूप में नड्डा का कार्यकाल जून में समाप्त हो रहा है।

एबीवीपी से हुई थी राजनीतिक करियर की शुरुआत

नड्डा (63) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वह 1991 में भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के अध्यक्ष बने। नड्डा के पास कानून की डिग्री है। उन्होंने भाजपा में कई प्रमुख पदों पर काम किया और कई राज्यों में पार्टी के चुनाव अभियान का नेतृत्व भी किया। नड्डा ने अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकारों में मंत्री के रूप में भी काम किया। वह वर्ष 2012 में राज्यसभा के लिए चुने गए और 2014 में अमित शाह के पार्टी अध्यक्ष बनने पर उन्हें भाजपा संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाया गया।

यह भी पढ़ें-

ED का दावा, निचली अदालत ने केजरीवाल को दी गैर कानूनी जमानत, हाई कोर्ट में दिए सबूत

चंडीगढ़ के मॉल का VIDEO आया सामने, देखें कैसे 'टॉय ट्रेन' के पलटने से बच्चे की हो गई मौत?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत