1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक: मंगलुरु के एक हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग, 137 छात्र हुए बीमार, कुछ की हालत गंभीर

कर्नाटक: मंगलुरु के एक हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग, 137 छात्र हुए बीमार, कुछ की हालत गंभीर

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Feb 07, 2023 10:55 am IST,  Updated : Feb 07, 2023 10:57 am IST

नगर पुलिस आयुक्त एन. शशि कुमार ने बताया कि छात्रों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। छात्रों ने पेट में दर्द, उलटी और दस्त की शिकायत की थी और उन्हें सोमवार रात को अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : फाइल फोटो

कर्नाटक के मंगलुरु में एक निजी हॉस्टल में रह रहे नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के 137 छात्र फूड पॉइजनिंग के कारण बीमार पड़ गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। नगर पुलिस आयुक्त एन. शशि कुमार ने बताया कि छात्रों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। छात्रों ने पेट में दर्द, उलटी और दस्त की शिकायत की थी और उन्हें सोमवार रात को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। खराब भोजन के लिए दूषित जल को कारण बताया जा रहा है। कुछ छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

शहर के विभिन्न अस्पतालों में कराया गया भर्ती

कुमार ने कहा, "करीब 9 बजे, लगभग 400-500 लोग शहर के सिटी अस्पताल के सामने एकत्र हुए। उनमें से अधिकांश छात्र हैं और बाकी उनके परिवार के सदस्य हैं। सुबह 2 बजे से 100 से अधिक छात्राओं ने फूड प्वाइजनिंग की शिकायत की है और अस्पताल में भर्ती हैं।" 137 छात्रों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। हम कारण जानने की कोशिश कर रहे हैं।''

जांच में जुटी पुलिस

जिला स्वास्थ्य निरीक्षक डॉ. अशोक ने घटना की जानकारी देते हुए सभी छात्राओं को आश्वस्त किया कि अब उन्हें कोई खतरा नहीं है। शहर के पुलिस आयुक्त एन. शशि कुमार ने कहा कि अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि छात्रों के बीमार होने की असली वजह क्या है? 

ये भी पढ़ें

नोएडा पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस पर दर्ज किया अपहरण का केस, जानिए क्या है मामला

असम में बाल विवाह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर बवाल, शादी नहीं होने पर 17 साल की लड़की ने की आत्महत्या

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत