1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मिड-डे मील के खाने में इतने कीड़े..., घबरा गए छात्र, Video देखकर हैरान हो जाएंगे आप

मिड-डे मील के खाने में इतने कीड़े..., घबरा गए छात्र, Video देखकर हैरान हो जाएंगे आप

 Reported By: T Raghavan, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Dec 16, 2025 05:32 pm IST,  Updated : Dec 16, 2025 05:35 pm IST

कोप्पल जिले के एक स्कूल में मिड-डे मील के खाने में बड़ी संख्या में कीड़े पाए जाने के बाद छात्र घबरा गए। इस मामले में 3 लोगों पर कार्रवाई की गई है। खाने में कीड़े मिलने की घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Karnataka koppal mid day meal insects- India TV Hindi
मिड-डे मील के खाने में निकले कीड़े। Image Source : REPORTER

कर्नाटक के कोप्पल जिले के सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने में कीड़े मिलने की घटना में तीन लोगों को निष्कासित कर दिया गया है। कोप्पल तालुक के हले निंगापुर गांव के सरकारी स्कूल में छात्रों को दिए गए मिड-डे मील में कीड़े मिलने का वीडियो सोशियल मीडिया पर वायरल हो गया।छात्रों ने अपने खाने में कीड़े देखे और स्थिति से घबराकर स्कूल स्टाफ और अपने माता-पिता को बताया। माता-पिता और छात्रों ने परोसे जा रहे खाने की क्वालिटी और स्कूल में साफ-सफाई की स्थिति पर चिंता जताई और विरोध किया।

अनाज में कैसे लगे कीड़े?

मिड-डे मील के लिए इस्तेमाल होने वाला अनाज अक्षरा दासोहा योजना के तहत सप्लाई किया जाता है। आरोप है कि अनाज लंबे समय तक स्टोर करके रखा गया था, जिससे उसमें कीड़े लग गए। स्कूल में जमा हुए माता-पिता ने आरोप लगाया कि मिड-डे मील के लिए इस्तेमाल होने वाले चावल की क्वालिटी की ठीक से जांच नहीं की जा रही है।

डेप्युटी कमिश्नर ने खुद की जांच

कोप्पल में इस घटना के सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया और आज डेप्युटी कमिश्नर सुरेश B इतनाल ने खुद स्कूल जाकर मामले की जांच की। DC ने कहा कि भोजन में कीड़े मिलने की ये घटना 9 दिसम्बर को हुई। मिड-डे मील योजना के तहत सप्लाई किये गए तूअर दाल में कीड़े थे जिसे नजरअंदाज कर दिया गया और उसे पकाकर चावल के साथ छात्रों को परोस दिया गया। मामले की जांच के बाद मिड- डे मील के कुक और 2 सहयोगी स्टाफ को हटा दिया गया है।

डेप्युटी कमिश्नर ने बच्चों के साथ खाया खाना

आज कोप्पल के डेप्युटी कमिश्नर सुरेश B इतनाल ने स्कूल का दौरा किया, स्टॉक की जांच की और बच्चों के साथ ही स्कूल में खाना भी खाया। डेप्युटी कमिश्नर ने कहा मिड-डे मील योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए हर कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

देखें Video-:

ये भी पढ़ें- ये कैसी सनक! देर रात महिला ने कई गाड़ियों में लगाई आग, CCTV फुटेज में कैद हुई हरकत

खटीमा में तुषार की हत्या के बाद बवाल, पुलिस ने आरोपी हाशिम का किया हाफ एनकाउंटर, धारा 163 भी लागू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत