1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. NH पार करते हुए शख्स को कार ने मारी टक्कर, हवा में उड़ा शरीर, देखें Video

NH पार करते हुए शख्स को कार ने मारी टक्कर, हवा में उड़ा शरीर, देखें Video

 Reported By: T Raghavan Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 22, 2026 03:48 pm IST,  Updated : Jun 22, 2026 04:29 pm IST

कर्नाटक के उडुपी जिले में नेशनल हाइवे को पार करते समय तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस दर्दनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Karnataka Udupi accident- India TV Hindi
भीषण एक्सीडेंट का वीडियो हुआ वायरल। Image Source : REPORTER

कर्नाटक के उडुपी जिले में सड़क हादसे का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सामने आई जानकारी के अनुसार, उडुपी में NH-66 पार करते समय एक शख्स को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की शख्स थोड़ी देर के लिए हवा में उड़ गया। इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे की ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, हादसे की ये पूरी घटना रविवार शाम को उडुपी ज़िले के कोटा सर्कल क्षेत्र में हुई है। यहां नेशनल हाईवे-66 पार करने की कोशिश कर रहे 45 वर्षीय एक व्यक्ति को तेज गति से आ कगी एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे कार की टक्कर से  शख्स की मौत हो गई। यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मृतक की पहचान सतीश आचार्य (45) के तौर पर हुई है, जो ब्रह्मवारा के अरुरु के रहने वाले थे। हादसे को लेकर पुलिस ने बताया है कि, सतीश हाईवे पार कर रहे थे, तभी कुंदापुरा से मंगलुरु की ओर जा रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि सतीश आचार्य सड़क पर गिर पड़े जिस कारण से उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। एक्सीडेंट के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें कोटेश्वर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सतीश आचार्य कोटा के अमृतेश्वरी मंदिर गए थे और हादिकेरे की ओर जाने के लिए हाईवे पार कर रहे थे, तभी यह दु:खद हादसा हुआ।

पुलिस ने क्या एक्शन लिया?

उडुपी जिले के कोटा क्षेत्र में हुए इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद कोटा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस मामले की जांच-पड़ताल की और मामला दर्ज किया है। इस हादसे को लेकर पुलिस आगे की जांच कर रही है।


ये भी पढ़ें- 6 साल के बच्चे को कुत्ते ने काटा, बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदा भाई, डंडे से पीट-पीटकर मार डाला-VIDEO

हैदराबाद के खुले इलाके में हुआ जोरदार धमाका, एक शख्स की मौत; चीथड़े उड़े

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत