1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 6 साल के बच्चे को कुत्ते ने काटा, बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदा भाई, डंडे से पीट-पीटकर मार डाला-VIDEO

6 साल के बच्चे को कुत्ते ने काटा, बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदा भाई, डंडे से पीट-पीटकर मार डाला-VIDEO

 Reported By: T Raghavan Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 22, 2026 12:12 pm IST,  Updated : Jun 22, 2026 12:32 pm IST

छोटे भाई को बचाने के लिए बड़ा भाई पहली मंजिल से कूद गया। इसके बाद उसने कुत्ते को डंडों से जमकर पीटा। कुत्ते ने उस पर भी हमला किया। साथ ही एक अन्य शख्स को कुत्ते ने काटा। कुछ मिनटों में 3 लोगों पर कुत्ते ने हमला किया।

कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला- India TV Hindi
कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला Image Source : REPORTER INPUT

केरलम के मल्लप्पुरम में एक स्ट्रीट डॉग ने 6 साल के लड़के पर अचनाक हमला कर दिया। बड़े भाई ने घर की पहली मंजिल से नीचे कूद कर छोटे भाई को बचाया। साथ ही कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला। इस कुत्ते ने मात्र कुछ ही मिनटों में एक नहीं कुल 3 लोगों पर हमला किया और काटा था। 

बच्चे की चीख सुनकर पहली मंजिल से कूदा भाई

दरअसल, छोटा भाई घर के बाहर खड़ा था, तभी अचानक एक स्ट्रीट डॉग उसे काटने के लिए दौड़ा। बड़ा भाई घर की पहली मंजिल पर था। बच्चे की चीख सुनकर वो पहली मंजिल से नीचे कूद गया और बच्चे को बचा लिया।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

जिले के चंगारमकुलम आलमकोड में हुई ये घटना वहां लगे CCTV में कैद हो गई। बच्चा अपने घर के सामने खड़ा था। तभी डॉग उसकी तरफ भागा, जैसे ही बच्चे के भाई ने यह देखा। वह घर की पहली मंजिल से नीचे कूदा और किसी तरह बच्चे को बचाया।

डंडे से मार कर कुत्ते को किया बेहोश

इस बीच उनकी मां भी अंदर से दौड़कर आई और वहां मौजूद एक और छोटे बच्चे को सेफ कर लिया। कुत्ते को भगाने की कोशिश के दौरान उसने भाई को भी काट लिया। डंडे की मार से डॉग बेहोश हो गया।

एक अन्य व्यक्ति पर भी कुत्ते ने किया हमला

कुछ मिनट में कुत्ते को होश आ गया और उसने वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। बाद में दोनों ने मिलकर इस डॉग को पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना का वीडियो भी जारी किया गया है। 

इलाके में कई लोगों को काट रहे आवारा कुत्ते

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्ते बहुत बड़ी समस्या हैं। हर रोज स्ट्रीट डॉग किसी न किसी पर हमला करके बुरी तरह से काट लेते हैं। लोकल प्रशासन इस मामले में पूरी तरह बेपरवाह है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 6 साल के बच्चे के काटने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हर कोई आवारा कुत्तों से डर रहा है।

ये भी पढ़ें: 

क्या फिर से लीक हो गया NEET-UG का पेपर! वायरल हो रहा वीडियो, NTA को जारी करना पड़ा बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत