1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हैदराबाद के खुले इलाके में हुआ जोरदार धमाका, एक शख्स की मौत; चीथड़े उड़े

हैदराबाद के खुले इलाके में हुआ जोरदार धमाका, एक शख्स की मौत; चीथड़े उड़े

 Reported By: T Raghavan, Edited By: Amar Deep
 Published : Jun 21, 2026 11:31 pm IST,  Updated : Jun 21, 2026 11:33 pm IST

हैदराबाद के मीरपेट इलाके में एक धमाका हुआ है। यह धमाका एक खुले इलाके में हुआ। हालांकि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

धमाके में एक व्यक्ति की हुई मौत।- India TV Hindi
धमाके में एक व्यक्ति की हुई मौत। Image Source : ANI

हैदराबाद: शहर के मीरपेट इलाके में रविवार को धमाके का मामला सामने आया है। ये घटना बडांगपेट में एक खुली जगह पर हुई है। वहीं इस धमाके की वजह से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। हालांकि धमाका किस वजह से हुआ है, इस मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा कि धमाका इतना तेज था कि मृतक के शरीर के अंग कई मीटर दूर जाकर गिरे। वहीं इसकी अवाज भी दूर तक सुनी गई। वहीं यह भी पता चला है कि मृतक हाल ही में कोलकाता से हैदराबाद काम की तलाश में आया था।

एक व्यक्ति की हुई मौत

दरअसल, रविवार को मीरपेट के बडांगपेट में एक धमाका हो गया। इस धमाके में कोलकाता के 43 वर्षीय एक कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस को शक है कि यह घटना किसी केमिकल धमाके की वजह से हुई हो सकती है। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद बम डिटेक्शन स्क्वाड के कर्मचारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जांच चल रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान अनूप (43) के रूप में की गई है, जो हाल ही में नौकरी की तलाश में कोलकाता से हैदराबाद आया था।

दूर गिरे शरीर के हिस्से

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना जबरदस्त था कि पीड़ित के शरीर के हिस्से धमाके वाली जगह से कई मीटर दूर जा गिरे। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को शक है कि यह घटना किसी केमिकल धमाके की वजह से हुई हो सकती है, जो शायद पेंट या किसी दूसरे केमिकल पदार्थ को फेंकते समय या गलत तरीके से संभालने के कारण हुआ हो। फिलहाल धमाके की असली वजह का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

तमिलनाडु में अमोनिया गैस लीक

एक अन्य मामला तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले से सामने आया, जहां एक फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 62 कर्मचारी इससे प्रभावित बताए जा रहे हैं। फिलहाल 62 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। ये घटना तिरुवल्लूर में पेरियापालयम के पास मंजांगरानाई का है। यहां एक प्राइवेट सीफूड प्रोसेसिंग यूनिट में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। 

यह भी पढ़ें- 

उधार देने से मना किया तो दोस्त ने कर दी हत्या, शराब पिलाकर कुल्हाड़ी से किया हमला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत