1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेलगावी में मठ को बुलडोजर चलाकर किया गया जमींदोज, सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप

बेलगावी में मठ को बुलडोजर चलाकर किया गया जमींदोज, सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप

 Reported By: T Raghavan Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 29, 2025 12:33 pm IST,  Updated : May 29, 2025 01:59 pm IST

बेलगावी में तहसीलदार के आदेश पर लोकेश्वर स्वामी के मठ को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया है। सरकारी जमीन पर कब्जा कर के मठ बनाने के आरोप में ये कार्रवाई की गई है।

karnataka belgavi math bulldozer- India TV Hindi
बेलगावी में मठ पर चला बुलडोजर। Image Source : INDIA TV

कर्नाटक के बेलगावी जिले में रायबग इलाके में आज एक मठ पर बुल्डोजर चला दिया गया। रायबाग के तहसीलदार के आदेश पर गुरुवार को मेखली गांव में लोकेश्वर स्वामी के इस मठ को जमींदोज कर दिया गया। गौरतलब है कि तीन दिन पहले पुलिस ने इस मठ के महंत 30 साल के लोकेश्वर स्वामी को एक नाबालिग लड़की के रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद गुरुवार को मठ पर सरकारी कब्जे के आरोप में मठ पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है।

लोकेश्वर स्वामी पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार

इसी महीने 17 साल की बच्ची के परिवार ने बच्ची की बीमारी ठीक करने के नाम पर बेटी को लोकेश्वर स्वामी के पास भेजा था लेकिन बाद में लड़की ने पुलिस में दी गई शिकायत में बताया कि स्वामी उसे लेकर पास के दो अलग अलग शहरों में गया और होटल में उसके साथ रेप किया। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर लोकेश्वर स्वामी को तीन दिन पहले पॉक्सो एक्ट के तहत अरेस्ट कर लिया था।

सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप

रेप की इस घटना के सामने आने से पहले ही इस स्वामी पर सरकारी जमीन को कब्जा कर उस पर मठ बनाने का आरोप लगे थे। तहसीलदार ने पिछले 6 महीनों में तीन बार नोटिस भेज कर मठ को खाली करने का निर्देश दिया था। अब तक की जाँच में ये पता चला है कि 7 साल पहले स्वामी ने इस जमीन पर एक शेड लगाकर मठ का काम शुरू किया था। बाद में धीरे-धीरे इसका विस्तार किया और अवैध रूप से बड़ा मठ खड़ा कर दिया।

मठ के खिलाफ आक्रोश

रायबाग तालुक प्रशासन ने 7 दिन पहले मठ को खाली करने का आखिरी नोटिस जारी किया लेकिन मठ प्रबंधन की ओर से मठ को खाली करने की कोई भी पहल नहीं की गई। इसके बाद आज सुबह-सुबह प्रशासन ने मठ पर बुलडोजर चला दिया। स्वामी के अरेस्ट के बाद ग्रामीणों ने भी मठ के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया था। सुबह-सुबह रायबाग तहसीलदार जेसीबी मशीनों के साथ मठ को ध्वस्त करने के लिए पहुंचे। मठ को कड़ी पुलिस सुरक्षा और अधिकारियों की निगरानी में खाली कराया गया और फिर मठ पर बुलडोजर चला दिया गया।

ये भी पढ़ें- इस राज्य में अब महिलाओं को हर माह मिलेंगे 1500 रुपये, सीएम ने शुरू की ये योजना

रियाद में असदुद्दीन ओवैसी ने की पाकिस्तान की ओलोचना, बोले- उसे FATF की ग्रे लिस्ट में लाया जाना चाहिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत