1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Karnataka News: गायों को सूनसान इलाके में झाड़ियों के पीछे ले जाकर अप्राकृतिक संबंध बनाता था शख्स, पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Karnataka News: गायों को सूनसान इलाके में झाड़ियों के पीछे ले जाकर अप्राकृतिक संबंध बनाता था शख्स, पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Aug 08, 2022 04:25 pm IST,  Updated : Aug 08, 2022 07:19 pm IST

Karnataka News: मंजूनाथ की हरकतों के बारे में उसके घरवालों को पता था इसलिए उन्होंने उसे घर से निकाल दिया था। जिसके बाद वह बेंगलुरु आया और अपने दोस्त के यहां रहने लगा।

man arrested for unnatural sex with cows- India TV Hindi
man arrested for unnatural sex with cows Image Source : IANS

Highlights

  • कर्नाटक के बेंगलुरु से चौंका देने वाला मामला सामने आया
  • युवक पर गायों के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप
  • परिवारवालों ने आरोपी के साथ खत्म कर दिए सारे रिश्ते-नाते

Karnataka News: कर्नाटक के बेंगलुरु से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो गायों के साथ अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाता था। उसने अब तक दर्जनों गायों के साथ आप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। आरोपी बेंगलुरु में एक यूनिवर्सिटी परिसर में जाकर गायों के झाड़ियों के पीछे ले जाता और उनके साथ सेक्स करता था। पुलिस ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

जानें क्या है पूरा मामला

आरोपी की पहचान 34 वर्षीय मंजूनाथ के रूप में हुई। वह मांड्या जिले के मद्दुर शहर के पास गेज्जलागेरे गांव का निवासी है। चंद्र लेआउट पुलिस ने उसके दोस्त की शिकायत पर उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को गायों के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की आदत हो गई थी, जिसके लिए वह अपने गांव से बेंगलुरु विश्वविद्यालय ज्ञानभारती परिसर में जाता था। वह परिसर के खेतों में चरने वाली गायों को सुनसान जगहों, झाड़ियों में ले जाता और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता।

परिवारवालों ने खत्म कर दिए सारे रिश्ते-नाते
मंजूनाथ की हरकतों के बारे में उसके घरवालों को पता था इसलिए उन्होंने उसे घर से निकाल दिया था। उसकी कमजोर मानसिकता के कारण उसके परिवारवालों ने सारे रिश्ते-नाते खत्म कर दिए, जिसके बाद वह बेंगलुरु आया और अपने दोस्त के यहां रहने लगा। शशिकुमार ने अपने घर पर गाय पाल रखी थी। घर में गाय रखने वाले शशिकुमार के साथ रहने के दौरान आरोपी ने गायों के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। शक होने पर शशिकुमार ने उसकी हरकतें देखीं और उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। शशिकुमार ने उससे पूछा तो उसने अपनी आदत के बारे में बताया। शशिकुमार ने उसे फटकार लगाई।

शशिकुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मंजूनाथ को उस समय पकड़ा जब वह एक गाय के साथ सेक्स कर रहा था। बाद में आरोपी को घसीटकर थाने लाया गया। पुलिस ने आरोपी पर पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत