1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Karnataka Road Accident: कर्नाटक के यादगिर में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

Karnataka Road Accident: कर्नाटक के यादगिर में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

 Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Aug 05, 2022 04:23 pm IST,  Updated : Aug 05, 2022 04:23 pm IST

Karnataka Road Accident: तेलंगाना की एक दरगाह से धार्मिक अनुष्ठान करने के बाद यादगिर जिले को लौट रहे परिवार के कार की टक्कर सामने से आ रही लोडेड वाहन से हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 लोगों ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया।

Karnataka Road Accident- India TV Hindi
Karnataka Road Accident Image Source : ANI

Highlights

  • एक ही परिवार के 6 लोगों की जान गई
  • कार की टक्कर सामने से आ रही लोडेड वाहन से हुई
  • हादसे में 6 महीने के बच्चे की भी मौत हो गई

Karnataka Road Accident: कर्नाटक के यादगिर जिले में हुई एक सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं और छह महीने के बच्चे सहित एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना गुरुवार देर रात जिले के गुरमीतकल तालुक के अराकेरा गांव के पास हुई। हालांकि, इस दुर्घटना में तीन साल का बच्चा बच गया। घायल हुए बच्चे को इलाज के लिए कलबुर्गी के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना कार और सामान से लदे हुए एक वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई। 

धार्मिक अनुष्ठान के बाद घर लौट रहा था परिवार

पुलिस के मुताबिक, हादसे का शिकार हुआ परिवार तेलंगाना की एक दरगाह में कुछ धार्मिक अनुष्ठान करने के बाद यादगिर जिले की ओर लौट रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटना में मारे गए लोग रायचूर जिले के लिंगसागुर तालुक के हुट्टी गांव के रहने वाले थे। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। यादगिर के पुलिस अधीक्षक सी बी वेदमूर्ति सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने गुरमीतकल थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत